राज्य निर्वाचन आयुक्त ने स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर ऊना में प्रशासनिक अधिकारियों संग की बैठक

by
रोहित जस्वाल। ऊना, 14 फरवरी. राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल कुमार खाची ने वर्ष 2025-26 में प्रस्तावित पंचायती राज संस्थानों और शहरी निकायों के चुनावों की प्रारंभिक तैयारियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को ऊना के जिला परिषद बैठक कक्ष में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की।
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने चुनावी प्रक्रिया के सुचारु एवं निष्पक्ष संचालन के लिए पूर्व योजना और समुचित तैयारी को आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों में हार-जीत का अंतर अक्सर बहुत कम होता है, जिससे जनता की इस पर विशेष नजर रहती है। ऐसे में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को चुनावी प्रक्रिया एवं अपने दायित्वों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, ताकि किसी प्रकार की समस्या ना आए।
श्री खाची ने अधिकारियों को चुनावी अधिनियम, नियमों और निर्वाचन आयोग की ओर से समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का गहन अध्ययन करने के निर्देश दिए। उन्होंने जोर दिया कि सभी अधिकारी-कर्मचारी चुनावी प्रक्रिया से संबंधित किसी भी शंका का समय रहते स्पष्टीकरण प्राप्त कर लें, जिससे चुनावों का सुचारू निष्पादन सुनिश्चित हो सके। राज्य निर्वाचन आयोग इसमें हर तरह से मदद के लिए तत्पर है।
उन्होंने अधिकारियों को चुनावों को लेकर मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया को पूरी सतर्कता और सावधानी से संपन्न कराने पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही, चुनावी प्रक्रिया की रिकॉर्ड-कीपिंग, रजिस्टरों के रखरखाव एवं समय पर प्रविष्टियों को सुनिश्चित करने की आवश्यकता को रेखांकित किया।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा आगे सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए समुचित प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। बैठक के अंत आयोजित शंका समाधान सत्र में राज्य निर्वाचन आयुक्त ने प्रतिभागियों के चुनाव प्रक्रिया से जुड़े प्रश्नों-जिज्ञासाओं का समाधान किया।
बैठक में निर्वाचक अधिकारी संजीव महाजन ने चुनावी तैयारी, योजना और प्रबंधन पर विस्तृत प्रेजेंटेशन देकर सभी अधिकारियों को चुनावी प्रक्रिया की क्रमवार पूर्ण जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने राज्य निर्वाचन आयुक्त के सभी दिशा निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित बनाने का आश्वासन दिया। बैठक में सहायक आयुक्त वरिंद्र शर्मा, एसडीएम ऊना विश्वमोहन देव चौहान, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, एसडीएम अंब सचिन शर्मा, एसडीएम गगरेट सौमिल गौतम, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

शहरों क्षेत्रों में सड़कों व फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने को कमेटी गठित

ऊना 6 फरवरी: जिला प्रशासन द्वारा शहरी इलाकों में सड़क के किनारे व फुटपाथों पर अतिक्रमण हटाने तथा भविष्य में इसका दीर्घकालीन समाधान निकालने के लिए उपायुक्त राघव शर्मा ने आदेश जारी करते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने ली 7 घंटे की मैराथन मीटिंग, हर पहलू पर गहन मंथन : राजस्व मामलों के निपटारे में ना हो लेट लतीफी – उपायुक्त

मंडी में जनवरी में 3309 राजस्व मामलों का समाधान मंडी, 8 फरवरी। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने कहा कि जिले में राजस्व मामलों के निपटारे में लेट लतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सत्संग में जा रहे श्रद्धालुओं की कार नदी में गिरी : 2 लोगों की मौत, 2 घायल… 10 साल का बच्चा बहा

एएम नाथ। शिमला :  नेरवा के जमराड़ी क्षेत्र के पास स्कॉर्पियो गाड़ी सालवी नदी में जा गिरी। जिसमें पंजाब के 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए। एक 10...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रेडक्रॉस सोसाइटी के माध्यम से 50 सफाई कर्मियों को प्रदान की गई स्वच्छता किटें

ऊना :  जिला रेडक्रॉस सोसायटी ऊना की ओर से 50 सफाई कर्मियों को आज बचत भवन में स्वच्छता किटें वितरित की गई। सहायक आयुक्त एवं सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी ऊना गौरव चौधरी ने इन...
Translate »
error: Content is protected !!