राज्य महिला आयोग ने लगाई विशेष अदालत : महिला उत्पीड़न मामलों पर हुई सुनवाई

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 9 फरवरी: हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा सोमवार को लघु सचिवालय ऊना में जिला स्तर पर पहली विशेष अदालत का आयोजन कर महिला उत्पीड़न एवं घरेलू हिंसा से संबंधित विभिन्न मामलों की सुनवाई की गई। आयोग की अध्यक्ष, विद्या नेगी व सदस्य सरोज शर्मा, रीना पुंडीर व रीना दरोच ने पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए, ताकि मामलों का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा विद्या नेगी ने बताया कि कुल सूचीबद्ध 28 मामलों में से 12 मामलों की सुनवाई की गई, जिसमें याचिकाकर्ता व प्रतिवादी शामिल हुए। इन मामलों में अधिकतर घरेलू हिंसा, कार्य स्थल उत्पीड़न, पारिवारिक व यौन उत्पीड़न जैसे मामलों पर सुनवाई हुई। उन्होंने कहा आयोग शीघ्र ही दूसरी अदालत लगाएगा।
इस अवसर पर विद्या नेगी ने कहा कि महिलाओं को न्याय दिलाना आयोग की सर्वाेच्च प्राथमिकता है और पीड़ित महिलाओं को किसी भी प्रकार की सहायता के लिए आयोग के समक्ष निःसंकोच संपर्क करना चाहिए। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर ऐसी अदालतें लगाने जा रहा है। इसी कड़ी में 11 व 12 फरवरी को ज़िला कांगड़ा के मुख्यालय धर्मशाला में डिविज़नल कमिश्नर के कार्यालय में विशेष अदालत लगाने जा रहा है। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि महिला उत्पीड़न की घटनाओं के विरुद्ध आगे आएं और पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने में सहयोग करें।
इस मौके पर हिमाचल महिला आयोग कार्यालय शिमला से सदस्य सचिव बुशरा अंसारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र शर्मा , लॉ ऑफिसर यशपाल शर्मा, महिला थाना ऊना से सब-इंस्पेक्टर जमालदीन, निजी सचिव महिला आयोग दिलीप सिंह व राधिका सूद उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलन में पानी, कचरा और टैक्स व्यवस्था पर भाजपा का हमला, कांग्रेस पर वादाखिलाफी के आरोप

भ्रष्टाचार और अव्यवस्था में डूबा सोलन नगर निगम, जनता कांग्रेस को देगी जवाब : भाजपा एएम नाथ । सोलन : भाजपा वरिष्ठ नेता राजेश कश्यप और मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता ने कांग्रेस सरकार और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जयराम ठाकुर ने राजेंद्र राणा की भाजपा में एंट्री धूमल परिवार को नीचा दिखाने के लिए करवाई : चंद्रशेखर

एएम नाथ।  शिमला , 01 अप्रैल । पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राजेंद्र राणा की भाजपा में एंट्री धूमल परिवार को नीचा दिखाने के लिए करवाई है। यह शब्द नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर...
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शर्ट उतारकर डांस, पुशअप : मनाली के अटल टनल में दिल्ली के लड़कों का हुड़दंग : पुलिस ने लिया एक्शन

कुल्लू :  हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है. बड़ी संख्या में पर्यटक कुल्लू-मनाली घूमने के ले आ रहे हैं. उनकी पहली पसंद अटल टनल से लाहौल स्पीति बना हुआ है. टनल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का थुनाग में कार्यकर्ताओं से आह्वान : कांग्रेस के झूठे प्रचार का दें मुंहतोड़ जवाब

थुनाग में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 समापन कार्यकर्ताओं को ऊर्जा से भरते हुए दिया संगठन की मजबूती, सिद्धांतों और विचारधारा पर बल बोले, केंद्र की योजनाओं को जनता के बीच ले जाएं...
Translate »
error: Content is protected !!