राज्य सरकार ग्रामीण विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

by
प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट की
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट कर अपनी विभिन्न मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनकी सभी समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ने वाले बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना कर सकें। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य की प्राप्ति में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
श्री सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार किए हैं। पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश शिक्षा की गुणवत्ता के मामले में देश में 21वें स्थान पर था, जबकि वर्तमान सरकार के समन्वित प्रयासों से अब राज्य पांचवें स्थान पर है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सरकार, शिक्षकों और शिक्षा विभाग के सभी कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार द्वारा राजनीतिक लाभ के लिए खोले गए स्कूलों को वर्तमान सरकार ने बंद कर दिया है। ग्रामीण छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं।
श्री सुक्खू ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में और सुधार लाने के लिए पहले चरण में 100 स्कूलों को सीबीएसई आधारित बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष से पूरे राज्य में अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा शुरू की गई है और स्कूलों में छात्रों के लिए स्वेच्छा से स्मार्ट यूनिफॉर्म चुनने की अनुमति प्रदान की गई है।
मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान और प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमकेयर योजना को नहीं किया जाएगा खत्म : इसमें सुधार किया जाएगा – सीएम सुखविंदर सुखू

एएम नाथ। शिमला :   मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज कहा कि परिवार को पांच लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मुहैया कराने वाली हिमकेयर योजना बंद नहीं की जाएगी, बल्कि इसमें सुधार किया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश क्लस्टर ओवरऑल विजेता रहा और पंजाब-2 क्लस्टर को मिला दूसरा स्थान : जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही में तीन दिवसीय क्षेत्रीय एथलेटिक्स मीट धूमधाम से संपन्न

होशियारपुर, 29 जुलाई:  पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ यूटी के पांच क्लस्टरों के 201 विजेता एथलीटों की तीन दिवसीय एथलेटिक्स मीट आज जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही में धूमधाम से संपन्न हुई। समापन समारोह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घरों से ही सुनिश्चित हो ठोस एवं तरल कचरे का सही निष्पादन: एडीसी गंधर्वा राठौड़

धर्मशाला, 27 सितम्बर। ठोस और तरल कचरे के सही निष्पादन की शुरुआत घरों से ही होनी चाहिए। स्वच्छता से जुड़े विभागों को ठोस और तरल कचरे के निष्पादन को लेकर आम जनमानस को जागरूक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

40 लाख रूपये से निर्मित वाओ मार्ट का शुभारंभ वीरेंद्र कंवर ने किया

ऊना  16 मार्चः ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज मुबारिकपुर में 40 लाख रूपये से निर्मित वाओ मार्ट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त...
Translate »
error: Content is protected !!