राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए नामांकन 31 दिसंबर तक

by
ऊना, 4 नवंबर। हिमाचल प्रदेश सरकार ने हिमाचल गौरव पुरस्कार, हिमाचल प्रेरणा स्रोत सम्मान, और सिविल सेवा पुरस्कार-2025 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदक 31 दिसंबर, 2024 तक अपने नामांकन प्रस्तुत कर सकते हैं।
आवेदन के लिए निर्धारित प्रपत्र हिमाचल सरकार की वेबसाइट www.himachal.nic.in/gad पर उपलब्ध हैं। सहायक आयुक्त ऊना वरिन्द्र शर्मा ने बताया कि ये पुरस्कार हर साल 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस के अवसर पर प्रदान किए जाते हैं।
उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को दो पृष्ठों का संक्षिप्त विवरण हिंदी भाषा में प्रस्तुत करना होगा, जिसमें उनकी विशेष उपलब्धियों या सेवाओं का उल्लेख हो। उन्होंने आवेदकों से अनुरोध किया कि वे आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर, सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के कार्यालय में भेजना सुनिश्चित करें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला में हुई एकीकृत बागवानी विकास मिशन समिति की बैठक : हिमाचली फलों और सब्जियों की ब्रांडिंग कर उन्हें अपना कांगड़ा व हिम ईरा ऐप से जोड़ें – ADC विनय कुमार

एएम नाथ। शिमला : धर्मशाला, 13 फरवरी। हिमाचल की स्वच्छ आबोहवा के कारण यहां के वातावरण में तैयार हुए फल, सब्जियां और अन्य कृषि उत्पाद पौष्टिकता के मामले में अनेक गुणों से परिपूर्ण होने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा : मंदिर परिसर में विभिन्न सुविधाओं के विस्तार की दिशा में कार्य करे अधिकारी: इंद्र दत्त लखनपाल

दियोटसिद्ध 07 फरवरी। बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास की बैठक बुधवार को आयोजित की गई, जिसमें विधायक इंद्र दत्त लखनपाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर में...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ एमसीसी वर्कर्स यूनियन ने शौचालय कर्मचारियों के लिए डी.सी. रेट और बकाया वेतन की मांग को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन

पुनीत महाजन l  चंडीगढ़ : एमसीसी वर्कर्स यूनियन ने सार्वजनिक शौचालयों में कार्यरत कर्मचारियों को डी.सी. रेट लागू करने तथा पिछले तीन महीनों से लंबित वेतन का भुगतान करवाने की मांग को लेकर जोरदार...
article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

नया खुलासा : चिट्टा तस्करी में भी संलिप्त थे तहसील कल्याण अधिकारी और महिला वकील

एएम नाथ । शिमला : चिट्टे के मामले में गिरफ्तार जिला शिमला के एक तहसील कल्याण अधिकारी और महिला वकील पर अब पुलिस ने नशा तस्करी की धाराएं लगाई हैं। इसके मुताबिक समाज में...
Translate »
error: Content is protected !!