राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 के लिए कलाकारों के ऑडिशन 8 अप्रैल से : 27 अप्रैल को होगा भव्य शुभारंभ

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 27 मार्च। बहुप्रतीक्षित राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 इस वर्ष 27 से 29 अप्रैल तक हरोली विधानसभा क्षेत्र के कांगड़ मैदान में आयोजित होगा। इस भव्य आयोजन की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए 8 से 10 अप्रैल तक स्थानीय कलाकारों के ऑडिशन लता मंगेशकर कला केंद्र, समूर कलां में होंगे। ऑडिशन 8 अप्रैल को प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होंगे। 8 और 9 अप्रैल को ऊना जिले के कलाकारों के लिए तथा 10 अप्रैल को अन्य जिलों के प्रतिभागियों के लिए ऑडिशन रखे गए हैं।
उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि कलाकार एसडीएम कार्यालय, हरोली में आवेदन कर सकते हैं अथवा ईमेल ‘स्टेट लेवल हरोली उत्सव एट दी रेट जीमेल डॉट कॉम’ पर आवेदन भेज सकते हैं। इच्छुक कलाकार ऑडिशन वाले दिन मौके पर भी आवेदन जमा कर सकते हैं। नामी कलाकारों और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ऑडिशन से छूट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस उत्सव में हिमाचली कलाकारों को अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने पर विशेष जोर रहेगा।
यादगार आयोजन को लेकर तैयारियां तेज
बता दें, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के निर्देशानुसार, राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 के भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
उपायुक्त ने बताया कि यह उत्सव हरोली के कांगड़ मैदान में पूरी भव्यता और जनसहभागिता के साथ आयोजित किया जाएगा। तमाम तैयारियों को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है, और सभी समितियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। हमारा प्रयास है कि जन सहभागिता के साथ राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 एक यादगार आयोजन बने। यह उत्सव न केवल हमारी सांस्कृतिक और पारंपरिक धरोहर को नई ऊर्जा प्रदान करेगा, बल्कि हरोली क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
भव्य शोभायात्रा से होगा शुभारंभ
जतिन लाल बताया कि उत्सव की शुरुआत 27 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा से होगी। तीन दिवसीय आयोजन के दौरान 27, 28 और 29 अप्रैल को सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचल के प्रसिद्ध कलाकारों सहित राष्ट्रीय स्तर की दिग्गज हस्तियां मंच पर अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगी। दिन में स्थानीय शिक्षण संस्थानों और सांस्कृतिक समूहों की रंगारंग प्रस्तुतियां होंगी।
ट्रेड फेयर और खेल प्रतियोगिताएं होंगी आकर्षण का केंद्र
उपायुक्त ने बताया कि उत्सव के दौरान कांगड़ मैदान में एक माह तक चलने वाला ट्रेड फेयर भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें स्वयं सहायता समूहों और व्यावसायिक संस्थानों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। स्थानीय उद्यमिता और व्यापार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह मेला खास आकर्षण का केंद्र रहेगा।
इसके अलावा, युवाओं को नशे से दूर रखने और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। मुख्य रूप से कुश्ती और कबड्डी प्रतियोगिताओं के साथ साहसिक खेलों को भी बढ़ावा दिया जाएगा, जिनमें हॉट एयर बैलूनिंग सहित अन्य रोमांचक गतिविधियां शामिल होंगी।
विभिन्न आयोजनों से सजेगा उत्सव
इस उत्सव में पशु मेला, डॉग शो और बेबी शो का आयोजन भी किया जाएगा। सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा विकास प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास से मनाया

अच्छला गांव में अनन्या और दिया ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी राखी के पावन धागे से मजबूत हुआ भाई-बहन के प्रेम का बंधन एएम नाथ। चम्बा : जिला चम्बा सहित पूरे क्षेत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर में एमएसएमई उद्यमों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने और उत्पादन प्रक्रिया में आधुनिकता लाने के लिए कार्यशाला का आयोजन

एएम नाथ। बिलासपुर, 14 नवंबर: जिला उद्योग केंद्र बिलासपुर ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से स्मार्ट विनिर्माण और उद्योग 4.0 विषय पर एक विस्तृत जागरूकता कार्यशाला का सफल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आधुनिक शिक्षा के साथ छात्रों को संस्कार और नैतिक मूल्यों की शिक्षा देना आवश्यक – संजय अवस्थी

ग्राम पंचायत बलेरा में विकास कार्यों के लिए 41 लाख रुपए स्वीकृत एएम नाथ।  अर्की  : अर्की के विधायक ने कहा कि आधुनिक शिक्षा के साथ छात्रों को संस्कारों और नैतिक मूल्यों की शिक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी मुकेश रेपसवाल ने विकासखंड मैहला की ग्राम पंचायत कुठेड़ में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

ग्राम पंचायत कुठेड़ के गांव कुठेड़, बाथरी और प्रोहो में आपदा प्रभावित परिवारों की सुनी समस्याएं एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने आज विकासखंड मैहला की ग्राम पंचायत कुठेड़ के आपदा...
Translate »
error: Content is protected !!