राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने टांडा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा : – प्रभावितों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया

by

संकट की इस घड़ी में पंजाब व केंद्र सरकार पूरी ताकत के साथ लोगों के साथ है खड़ी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने आज टांडा के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर मौके की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सबसे पहले रड़ा पुल का निरीक्षण कर धुस्सी बांध की स्थिति का आकलन किया और किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी। इसके उपरांत वे गांव मियाणी के सरकारी हाई स्कूल में बनाए गए राहत शिविर पहुंचे, जहां बाढ़ से प्रभावित लोगों से बातचीत की और उनके हालात की जानकारी ली। उन्होंने राहत कार्यों में जुटी विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं (एनजीओज) के प्रतिनिधियों से भी विचार-विमर्श किया और उनकी सेवाओं की सराहना की। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने उनको पीपीटी के माध्यम से ज़िले की बाढ़ संबंधी से विस्तार से परिचित करवाया।

पत्रकारों से बातचीत में राज्यपाल कटारिया ने कहा कि इस संकट की घड़ी में पंजाब सरकार और केंद्र सरकार पूरी मजबूती के साथ प्रभावित लोगों के साथ खड़ी हैं।
उन्होंने कहा कि जहां पंजाब सरकार की पूरी टीम बचाव व राहत कार्यों में दिन रात जुटी हुई है, वहीं केंद्रीय कृषि मंत्री व केंद्रीय टीम भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लगातार दौरे पर हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में ड्रेनेज व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। जिला प्रशासन द्वारा भेजे जाने वाले मुआवजा प्रस्तावों को वे केंद्र के प्रतिनिधि के तौर पर भारत सरकार तक पहुंचाकर उनकी स्वीकृति सुनिश्चित करेंगे।

राज्यपाल ने कहा कि इस बाढ़ से प्रदेशभर में गंभीर स्थिति उत्पन्न हुई है। प्रभावित क्षेत्रों में डेरों तक राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। विशेषकर होशियारपुर जिला, जो पौंग डैम से छोड़े गए पानी के चलते प्रभावित हुआ है, में प्रशासन लगातार सक्रिय है। वर्तमान में जिले में पांच राहत शिविर चल रहे हैं, जहां लगभग एक हजार लोग ठहरे हुए हैं। विधायक और जिला प्रशासन की टीमें दिन-रात राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

उन्होंने कहा कि धुस्सी बांध की सुरक्षा के लिए ब्यास पुल के समीप दोनों ओर पत्थरों की पिचिंग का प्रस्ताव भेजा जाएगा, जिससे भविष्य में कटाव की समस्या से राहत मिल सके। राज्यपाल ने यह भी कहा कि फसलों के नुकसान के साथ-साथ जिन लोगों के घर बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ दिलाने के लिए भी प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

इस अवसर पर विधायक टांडा जसवीर सिंह राजा गिल, राज्यपाल के प्रिंसिपल सचिव वी.पी. सिंह, डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन, एसएसपी संदीप कुमार मलिक, एडीसी (विकास) निकास कुमार, सहायक कमिश्नर ओएशी मंडल, एसडीएम टांडा परमप्रीत सिंह, एसपी डॉ. मुकेश सहित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मां नैना देवी मंदिर ट्रस्ट के स्थापना दिवस पर दो दिवसीय भव्य कार्यक्रमों का आयोजन…विशाल जागरण में मास्टर सलीम और रोशन प्रिंस देंगे भक्तिमय प्रस्तुति

रोहित जसवाल/ एएम नाथ। श्री नैना देवी जी (बिलासपुर), 11 दिसंबर: मां नैना देवी मंदिर ट्रस्ट की स्थापना के 40 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 16 और 17 दिसंबर 2025 को दो दिवसीय...
article-image
पंजाब

Rajesh Bagha Announces War on

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/july 2 :  Rajesh Bagha, chief advisor of the Scheduled Caste Entrepreneurs Empowerment Forum and former chairman of the Punjab State Commission for Scheduled Castes, has announced the launch of a major campaign...
article-image
पंजाब

सोसायटी फार हेल्थ एंड यूथ अवेयरनेस ने सरकारी स्कूल बोड़ा के विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को किया सम्मानित

गढ़शंकर :  गांव बोड़ा के सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल में सोसायटी फार हेल्थ एंड यूथ अवेयरनेस द्वारा होनहार स्कूली विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को सम्मानित किया गया। जिसमें 6वीं, 7वीं, 9वीं एवं 11 कक्षा के...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर की जसप्रीत बनी चर्टड अकाऊटैंट

गढ़शंकर: जज कालोनी गढ़शंकर की रहने वाली जसप्रीत कौर पुत्री प्रगट सिंह चार्टड अकाऊटैंट वनी। सरकारी हाई स्कूल पनाम से हाई स्कूल से दसवीं व बारहवीं करने के बाद बबर अकाली मोमोरियल खालसा कालेज...
Translate »
error: Content is protected !!