राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

by

एएम नाथ। चम्बा : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज चंबा उपमंडल के विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान स्थिति का निरीक्षण किया।

उन्होंने इस दौरान प्रभावित लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।


राज्यपाल ने ग्राम पंचायत करियां में राष्ट्रीय उच्च मार्ग के भूस्खलन प्रभावित स्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने कलसूंई तथा धरवाला में क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय उच्च मार्ग और लोथल घार का भी जायजा लिया।


शिव प्रताप शुक्ल ने धरवाला के समीप ऐतिहासिक -धार्मिक स्थल त्रिलोचन महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख और समृद्धि की कामना की।
राज्यपाल को उपायुक्त ने इस दौरान आपदा से हुई क्षति एवं व्यवस्था बहाली को लेकर जिला प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

विधायक नीरज नैय्यर, विपिन परमार, डॉ. जनक राज, डीएस ठाकुर, भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज नरयाल, राज्यपाल के सचिव सीपी वर्मा, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, विभिन्न विभागीय एवं राष्ट्रीय जल विद्युत निगम के अधिकारियों सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वन मंडल डलहौजी के तहत विभिन्न प्रजातियों के एक क्विंटल से अधिक बीज की हुई बुआई : 1200 सौ के करीब लोगों ने दिया सहयोग

चंबा, 7 जुलाई :वन मंडल डलहौजी के तत्वावधान में जारी मानसून सीजन के दौरान विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से क्रियान्वित किए जा रहे बीज बुआई सप्ताह आज समापन हुआ । वन मंडल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘मेरी बात को तोड़-मरोड़कर पेश किया.’, आलोचना के बाद दीपेंद्र हुड्डा बोले- सिख समाज हमारा अपना परिवार

 काग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने इस बात से इनकार किया है कि उन्होंने सिख विरोधी दंगों के दोषी सज्जन कुमार को ‘रोल मॉडल’ कहा था। हुड्डा की उनके बयान को लेकर कांग्रेस नेताओं ने...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर विश्वास फाउंडेशन सम्मानित, मानव सेवा के कार्यों को मिली सराहना

चंडीगढ़ ( पुनीत महाजन) विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर मानवता की सेवा और सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए विश्वास फाउंडेशन को सम्मानित किया गया। यह सम्मान पंजाब के माननीय राज्यपाल एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1456 में अभी तक मोबाइल इंटरनेट कनेक्टिविटी की सुविधा उपलब्ध ही नहीं : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदौरा से विधायक से महेंद्र राजन के डिजिटल प्रौद्योगिकी और गवर्नेंस विभाग से जुड़े एक सवाल के जवाब में दी जानकारी

रोहित भदसाली। शिमला : इस आधुनिक युग में हर किसी के पास वक्त की भारी कमी है. अपना वक्त बचाने के लिए लोग ज्यादातर मोबाइल इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं. बात चाहे ऑनलाइन...
Translate »
error: Content is protected !!