राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू को क्लाउड पार्टिकल घोटाले में ईडी का समन

by

व्‍यूनाउ समूह से जुड़ी कंपनियों से संबंधित लेनदेन की होगी जांच, 12 नवंबर को पेश नहीं होने पर अब 25 नवंबर को बुलाया

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने निवेशकों से कथित करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी से जुड़े क्लाउड पार्टिकल घोटाले की जांच के सिलसिले में राज्यसभा के मनोनीत सदस्य सतनाम सिंह संधू को पूछताछ के लिए तलब किया है। 57 वर्षीय संधू चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति भी हैं।

ईडी अधिकारियों के मुताबिक, संधू को इससे पहले 12 नवंबर को पूछताछ के लिए पेश होने का समन जारी किया गया था, लेकिन उनके उपस्थित नहीं होने के बाद अब उन्हें 25 नवंबर को जांच एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। इस संबंध में सांसद की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

व्‍यूनाउ समूह से जुड़े लेनदेन जांच के दायरे में

अधिकारियों के अनुसार, जांच व्‍यूनाउ नामक कंपनी और उससे जुड़े कथित क्लाउड पार्टिकल घोटाले से संबंधित है। आरोप है कि कंपनी के जरिए निवेशकों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की गई और आम लोगों की मेहनत की कमाई हड़प ली गई।

ईडी का कहना है कि सतनाम सिंह संधू से जुड़ी कुछ इकाइयों को व्‍यूनाउ समूह की कंपनियों से धनराशि प्राप्त हुई थी। जांच एजेंसी इन लेनदेन की प्रकृति, उद्देश्य और संबंधित वित्तीय गतिविधियों की जानकारी जुटाना चाहती है। अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में संधू की कोई प्रत्यक्ष भूमिका सामने नहीं आई है।

सीईओ और पत्नी समेत तीन गिरफ्तार

ईडी इस मामले में व्‍यूनाउ समूह के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुखविंदर सिंह खारौर, उनकी पत्नी डिंपल खारौर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच एजेंसी वर्ष 2024 से धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) और विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत मामले की जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कर्मचारियों पर पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल, 27 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान : पुरानी पेंशन को लेकर पंजाब में आर-पार की लड़ाई

सुनाम: पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली को लेकर पंजाब सरकार और सरकारी कर्मचारियों के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। रविवार को सुनाम के गांव तोलावाल की अनाज मंडी में प्रदेशभर से जुटे...
article-image
पंजाब

चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के माहलां के 59 परिवार आप मे शामिल हुए

चब्बेवाल – चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के माहलां गांव के 50 परिवारों ने कांग्रेस सरकार की नीतियों, झूठे वादे व कथनी और करनी से आहत होकर पार्टी को अलविदा कहते हुए आम आदमी पार्टी के...
article-image
पंजाब

सीएम मान के कथित वायरल वीडियो मामले में ईडी के सामने पेश हुए लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा

 चंडीगढ़, 19 अक्टूबर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़े कथित वायरल वीडियो मामले में लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में पेश हुए। उनसे...
article-image
पंजाब

175 ग्राम नशीला पदार्थ सहित एक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 10 जून : माहिलपुर पुलिस ने एक व्यक्ति सरबजीत सिंह उर्फ मोनू बाबा पुत्र सुरजन सिंह निवासी मननहाना को 175 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर 22-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा...
Translate »
error: Content is protected !!