राज्यसभा से सस्पेंड आप सांसद राघव चड्ढा : अगले सत्र में भी रहेंगे संजय सिंह बाहर

by
नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा से सस्पेंड कर दिया गया है। विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट आने तक वे सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं सकेंगे। आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को भी विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट आने तक सस्पेंड करने का फैसला लिया गया है। उधर, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह अगले सत्र में भी सस्पेंड रहेंगे। राज्यसभा में ध्वनिमत से यह फैसला लिया।
राघव चड्ढा पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली सेवा बिल को सेलेक्ट कमेटी को भेजने वाले प्रस्ताव में फर्जीवाड़ा किया। उन्होंने इस प्रस्ताव में सस्मित पात्रा, नरहरि अमीन, थंबीदुरई, सुधांशु त्रिवेदी व नगालैंड के राज्यसभा सांसद फांगनोन कोन्याक का नाम शामिल किया जबकि इनमें से कुछ सांसदों से उन्होंने सहमति नहीं ली। बीजेपी के कुछ सांसदों ने कहा कि उनकी सहमति या हस्ताक्षर लिए बिना राघव चड्ढा ने यह प्रस्ताव भेजा।
राघव चड्ढा ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया है और कहना है कि उनके खिलाफ फर्जी प्रोपेगैंडा चलाया जा रहा है। राघव चड्ढा ने भाजपा को चुनौती देते हुए उनके कथित फर्जी हस्ताक्षर वाले दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग की। आप सांसद ने आरोप लगाया कि भाजपा उनकी आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।
आम आदमी पार्टी के अन्य सांसद संजय सिंह पहले ही राज्यसभा से निलंबित चल रहे हैं। राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ ने उन्हें पूरे सत्र के लिए राज्यसभा से निलंबित कर दिया था। दरअसल मणिपुर की घटना पर प्रधानमंत्री मोदी के संसद में बयान देने की मांग को लेकर विपक्ष ने मानसून सत्र के दौरान जमकर हंगामा किया। इसी मुद्दे पर आप सांसद संजय सिंह हंगामे करते हुए सभापति की कुर्सी तक आ गए। सभापति ने जब उन्हें वापस जाने को कहा तो वह नहीं माने। सदन में अमर्यादित व्यवहार के चलते केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने संजय सिंह के निलंबन का प्रस्ताव रखा, जो ध्वनिमत से पास हो गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस की गाड़ी को साइड नहीं दी- युवक को नशे के झूठे केस केस में फंसाया : कोर्ट ने एक लाख रुपये का मुआवजा वसूलने को कहा

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने एक पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया और एक व्यक्ति को 1 लाख रुपये का मुआवजा दिया। बता दें कि पूरा मामला पंजाब पुलिस की कार्रवाई...
article-image
पंजाब

सेक्टर 74, 90 और 91 के निवासियों ने डंपिंग ग्राउंड के खिलाफ किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

प्रशासन और नगर निगम के खिलाफ जमकर की नारेबाजी अभिषेक पराशर l  मोहाली :  सेक्टर 90 से चप्पड़चिड़ी जाने वाली सड़क पर प्रस्तावित डंपिंग ग्राउंड के खिलाफ स्थानीय निवासियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला का वार्षिक पारितोषिक समारोह आयोजित : एनसीसी की लगभग 110 छात्राओं को किन्नौर जिला की सीमावर्ती क्षेत्रों का निःशुल्क भ्रमण करने का न्यौता दिया

शिमला 26 अक्तूबर – प्रदेश के बागवानी, जनजातीय विकास एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2024 से संबंधित सभी तैयारियां पूरी-मुकेश रेपसवाल, सुरक्षा के भी किए सभी पुख्ता प्रबंध

एएम नाथ। चम्बा : अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2024 से जुड़े विभिन्न विषयों से संबंधित प्रबंधो के अलावा सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं यह जानकारी उपायुक्त  एवं अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला...
Translate »
error: Content is protected !!