रात में खनन पूर्ण बैन, उल्लंघन पर होगी एफआईआर -शराब ठेके और अहाते रात 10 बजे करने होंगे बंद : DC जतिन लाल

by
ऊना जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, जिले में
रोहित जसवाल।  ऊना, 21 नवंबर. ऊना जिला प्रशासन ने कानून व्यवस्था की मजबूती के लिए एक और कड़ा कदम उठाते हुए जिले में रात में खनन गतिविधियों पर पूर्ण बैन लगा दिया है। आदेशों का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज की जाएगी।
उपायुक्त जतिन लाल ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि जिले में अब शाम 5 बजे से सुबह 6 बजे तक सभी प्रकार की खनन गतिविधियां पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगी। इसी अवधि में खनन से जुड़े वाहनों और सामग्री के परिवहन पर भी सख्त रोक रहेगी।
वैध खनन लीज धारकों को सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक खनन कार्य की अनुमति रहेगी, लेकिन खनन सामग्री ढुलाई के लिए सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ही अनुमति होगी। आदेशों का उल्लंघन करने वालों पर तत्काल दंडात्मक कार्रवाई होगी।
पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक ऊना अमित यादव और जिला खनन अधिकारी भी उपस्थित रहे।
वैध खनन सामग्री ढुलाई के लिए विशेष कॉरिडोर चिन्हित
उपायुक्त ने बताया कि निर्धारित समय अवधि के भीतर सामग्री ढुलाई के लिए विशेष कॉरिडोर भी चिन्हित किए गए हैं। सभी लीजधारकों को निर्धारित समय और निर्धारित मार्ग का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा। इन रूट पर निगरानी के लिए चेकपोस्ट बनाई गई हैं। इनमें ऊना से नंगल वाया मैहतपुर, टाहलीवाल से गढ़शंकर( भंगला रोड़ वाया बाथड़ी), दुलैहड़ से गढ़शंकर वाया गोंदपुर जयचंद, जननी से माहलपुर वाया जननी खड्ड, घालूवाल से होशियारपुर वाया पंडोगा, गगरेट से होशियारपुर वाया आशा देवी बैरियर, वीरभद्र चैक से नंगल वाया सैजोवाल बैरियर, अजौली से पंजाब की ओर और दौलतपुर से तलवाड़ा वाया मरबाड़ी कॉरिडोर तय किया गया है।
उन्होंने कहा कि इन मार्गों के अतिरिक्त किसी अन्य रूट का उपयोग कर खनन सामग्री का परिवहन करने पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
उपायुक्त ने बताया कि भारी-भरकम चालान, मशीनरी जब्ती और लाइसेंस निलंबन जैसी कार्रवाई के बावजूद अवैध खनन की शिकायतें मिलती रही हैं। ऐसे में अब और अधिक सख्ती बरतना आवश्यक बन गया है।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कानून से खिलवाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। हुड़दंगियों और सीमांत क्षेत्रों से आने वाले शरारती तत्वों पर कड़ी निगरानी रहेगी और किसी भी उल्लंघन पर तत्काल और सख्त कार्रवाई होगी।
शराब ठेकों और अहातों की टाइमिंग तय
उपायुक्त ने बताया कि जिले में शराब ठेकों और अहातों के संचालन समय को भी सख्ती से निर्धारित किया गया है। सभी शराब ठेके रात 10 बजे तक ही शराब की बिक्री कर सकेंगे और इसके बाद ठेके पूरी तरह बंद करने होंगे।
सभी अहातों को भी रात 10 बजे तक पूर्ण रूप से बंद करना अनिवार्य है। अनरजिस्टर्ड अहातों को तत्काल प्रभाव से बंद करने तथा पंजीकरण की सभी औपचारिकताएं पूर्ण होने तक संचालन न करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
हथियार लाइसेंसों की होगी समीक्षा
जतिन लाल ने कहा कि जिले में सभी हथियार लाइसेंसों की व्यापक समीक्षा की जाएगी। एसडीएम, डीएसपी, तहसीलदार और रेंज ऑफिसर की संयुक्त टीमें क्षेत्रवार रिपोर्ट तैयार करेंगी। भूमि विवाद या शिकायत वाले मामलों में पाए जाने वाले हथियार लाइसेंस तत्काल निलंबित किए जाएंगे और संबंधित हथियार जब्त किए जाएंगे।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन या सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लहराना दंडनीय अपराध है और ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
क्विक रिस्पॉन्स टीम गठित, संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ेगी पेट्रोलिंग
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि जिले में निगरानी तंत्र को मजबूत करने के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीम का गठन किया गया है। 7–8 पुलिस कर्मियों से सुसज्जित यह टीम दिन-रात हाईवे सहित सभी संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त करेगी तथा किसी भी अवैध गतिविधि या उपद्रव की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

क्या राज्यपाल को इस बात का जरा भी अंदेशा है कि वो आग से खेल रहे हैं : सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने की बड़ी टिप्पणी

नई दिल्ली : पंजाब सरकार और राज्यपाल के बीच खींचतान के मसले पर आज सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने बड़ी टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा है कि क्या राज्यपाल को इस बात...
article-image
पंजाब

आर. जे. क्रिएटर्स वखरा स्वैग एवं सिटी ग्रुप एचडीसीए के साथ मिलकर होशियारपुर को सेहतमंद करेंगे

सांसद डॉ. राजकुमार, विधायक जिंपा और डॉ.इशांक  बनेंगे समारोह की शान होशियारपुर : आर. जे. क्रिएटर्स बखरा स्वैग दिसंबर महीने में होशियारपुर के विकास के लिए एक यूनिक बिजनेस एग्जिबिशन का आयोजन कर रहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुरेश कुमार ने नेरी में किया बायो-चार प्लांट का शुभारंभ : चीड़ और अन्य पेड़ पौधों की पत्तियों से आय अर्जित कर सकेंगे लोग

एएम नाथ।  हमीरपुर 24 जुलाई। विधायक सुरेश कुमार ने शुक्रवार को उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी के निकट वन विभाग, महाविद्यालय प्रशासन और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत प्रोक्लाइम कंपनी के संयुक्त तत्वावधान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर कोर्ट के पास चली गोलियां : पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हमले का मुख्य आरोपी घायल

एएम नाथ। बिलासपुर :  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर कोर्ट के पास गोलीबारी होने का मामला सामने आया है। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया है। गोलीबारी के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।...
Translate »
error: Content is protected !!