रामलीला का मंचन 14 से 24 अक्तूबर तक होगा : रामलीला प्रबंधों की एसडीएम ने की समीक्षा

by

ऊना 9 अक्तूबर: 14 से 24 अक्टूबर तक राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऊना में आयोजित होने वाली रामलीला की तैयारियों को लेकर सोमवार को एसडीएम ऊना विश्वमोहन देव चौहान ने ज़िला अधिकारियों व श्रीरामलीला आयोजन समिति ऊना के पदाधिकारियों के साथ सुरक्षा प्रबन्धों पर समीक्षा बैठक की।
एसडीएम ने रामलीला के सुनियोजित आयोजन के संबंध में विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिये कि अष्टमी, नवमी व विजयदशमी के दिन शाम तीन बजे के पश्चात यातायात व्यवस्था की रूपरेखा तैयार कर लें ताकि कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ यातायात भी प्रभावित न हो। इसके अलावा रामलीला आयोजन स्थल पर भी आवश्यक पुलिस बल तैनात किये जाएं। उन्होंने जिला अग्निशमन अधिकारी ऊना को निर्देश दिए कि विजयदशमी के दिन रामलीला मैदान में दमकल वाहन व कर्मचारियों की नियुक्ति सुनिश्चित करें ताकि किसी भी संभावित अप्रिय घटना को रोका जा सके।
विश्वमोहन देव चौहान ने बताया कि रामलीला आयोजन स्थल पर नगर परिषद ऊना द्वारा साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मेले में प्रत्येक स्टाल पर डस्टबीन रखा होना सुनिश्चित करें। इसके अलावा भी नगर परिषद् अतिरिक्त डस्टबीन भी लगाये। विजयदशमी के दिन मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना द्वारा पुराने कमेटी कार्यालय की पार्किंग में कम से कम एंबुलेंस की तैनात करेगा ताकि संभावित आपात स्थिति में उनका उपयोग किया जा सके।
व्यापार मण्डल से सहयोग की अपील
एसडीएम ने बताया कि रामलीला के दौरान मुख्य बाजार से निकालने वाली झांकियांे का रास्ता अवरूद्ध न हो, इसके लिए दुकानों के बाहर सामान व दोपहिया वाहन पार्क न किये जाएं। उन्होंने श्रीरामलीला आयोजन समिति व ऊना व्यापार मण्डल के प्रतिनिधियों से इस सम्बन्ध में रचनात्मक सहयोग की अपील की।
ये रहे उपस्थित
बैठक में सीएमओ कार्यालय से डॉ. रमेश रत्तु, प्रिंसीपल ब्यॉज़ स्कूल डॉ. दिनेश राज, स्टेशन फायर ऑफिसर नितिन धीमान, कार्यकारी अधिकारी एमसी संदीप कुमार व राजिन्द्र कुमार, श्रीरामलीला समिति के प्रधान अविनाश कपिला, अध्यक्ष प्रिंस राजपूत, महासचिव डॉ. सुभाष शर्मा, कानूनी सलाहकार चमन लाल चौधरी व सदस्य विजय पुरी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

तीन AK-47 और बुलेट्स : महाराष्ट्र के रायगढ़ में बोट में मिलीं

मुंबई : महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के हरिहरेश्वर तट पर समुद्र में एक संदिग्ध बोट मिली है। बोट में तीन AK-47 और बुलेट्स मिले हैं। बोट गुरुवार सुबह करीब 8 बजे के आसपास एक...
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की पहाड़ी गाय गौरी के संवर्धन के लिए 4.64 करोड़ रुपये का प्रोजैक्ट मंजूर – वीरेन्द्र कंवर

स्टेट वेटरिनरी काउंसिंल के जोनल सैमिनार में पशुपालन मंत्री ने दी जानकारी ऊना  – ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशुपालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने कहा है कि हिमाचल की पहाड़ी गाय गौरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रामपुर में संस्थान बंद किए गए, विक्रामदित्य ने स्वाल क्यों नहीं उठाए : 15 महीनों में सड़कों से गिरा मलबा नहीं हटा सके पीडब्ल्यूडी मंत्री – नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

देश ने मन बना लिया है कि मोदी को ही लाना है : जयराम ठाकुर हमने गारंटी नहीं दी थी लेकिन सुविधाएं दी, क्योंकि यह सरकार का काम है एएम नाथ। शिमला/रामपुर :   ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू ने मंत्रियों के “पोर्टफोलियो” में किया बड़ा बदलाव, विक्रमादित्य सिंह को UD, धर्माणी को TCP

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार के मंत्रिमंडल के सदस्यों के विभागों में एक बार फिर फेरबदल हुआ है।  हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण...
Translate »
error: Content is protected !!