रायपुर-फगोट संपर्क मार्ग का विधानसभा अध्यक्ष पठानिया ने किया भूमि पूजन : आर्थिक संसाधनों को बढ़ाने की दृष्टि से पर्यटन महत्वपूर्ण क्षेत्र -कुलदीप सिंह पठानिया

by
एएम नाथ : चंबा, (सिहुन्ता) 11 जनवरी :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज 6 करोड़ 20 लाख की लागत से रायपुर-फगोट संपर्क मार्ग के मेटलिंग व टारिंग तथा शेष कार्य का भूमि पूजन किया।
उन्होंने बड़द्रमण गाँव से बनोली संपर्क मार्ग का भी भूमि पूजन किया । इस संपर्क मार्ग के निर्माण पर 1 करोड़ 89 लाख की राशि व्यय होगी।
कुलदीप सिंह पठानिया ने फगोट गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में आर्थिक संसाधनों को बढ़ाने की दृष्टि से पर्यटन एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है । उन्होंने कहा कि पर्यटन विकास के लिए सड़क अधोसंरचना का विकसित होना भी सबसे आवश्यक है ।
साथ में उन्होंने यह भी कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र में धार्मिक, साहसिक और इको पर्यटन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। इन्हें विकसित करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण को गति प्रदान की जा रही है ।
प्रदेश सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में ही विधानसभा क्षेत्र में 23 से अधिक संपर्क सड़कों का निर्माण कार्य प्रगति पर है । उन्होंने कहा कि अगले 6 माह के भीतर 50 किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा ।
उन्होंने फगोट स्कूल के भवन निर्माण को लेकर आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पेयजल की समस्या के स्थाई समाधान को लेकर अवाणी- चेहली पेयजल योजना के निर्माण पर 38 लाख की धनराशि व्यय की जा रही है ।
बड़द्रमण गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि बनोली गाँव को जल्द सड़क सुविधा से जोड़कर लोगों की चिर लंबित मांग को पूरा कर दिया जाएगा ।
उन्होंने लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि एक निश्चित समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य को पुरा कर लिया जाएगा।
उन्होंने स्थानीय लोगों की मांग पर   टोहणी – थुलेल उठाऊ सिंचाई योजना को जल्द कार्यशील करने के निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दिए ।
उन्होंने इस दौरान लोगों की समस्याओं को भी सुना और अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय कंवर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र चाढक,, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग दिवाकर पठानिया, अधिशाषी अभियंता हर्ष पुरी, विद्युत पंकज राठौर, खंड विकास अधिकारी मनीष कुमार तहसीलदार सुमन धीमान, सुरेंद्र कुमार स्थानीय पंचायत प्रधान कुलदीप सिंह सहित विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन साल में 10 हजार से अधिक शिक्षक भर्ती, अगले छह माह में 4 हजार और नियुक्तियां : मुख्यमंत्री सुक्खू

ओपीएस जारी रखने का दावा, आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए जल्द नीति; रामपुर के नोगली में विशाल जनसभा को किया संबोधित एएम नाथ। रामपुर, 3 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कंडी नहर में गांव खानपुर में सौ फुट से ज्यादा पड़ी दरार , खेतों में खड़ी फसलों को पहुंचा भारी नुक्सान , बारिश दोबारा हुई तो तो गाँवो में घुस सकता पानी

एसडीएम और तहसीलदार का नंबर नॉट रीचबल , गढ़शंकर : भारी बारिश से पहाड़ों में से पानी ज्यादा आने पर गत बर्ष की तरह गांव खानपुर में कंडी नहर में एक बार फिर से...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खुद फांसी लगाई : अंबाला में युवक ने पहले माता-पिता, पत्नी और बच्चों की गला घोटकर हत्या

अंबाला : हरियाणा के अंबाला जिले के गांव बलाना में एक ही परिवार के 6 सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि युवक सुखविंदर ने पहले अपने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू,विभिन्न महाविद्यालयों की 26 टीमें भाग ले रही भाग – DC अपूर्व देवगन ने किया शुभारंभ

चंबा, 3 नवंबर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज ऐतिहासिक चौगान में राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय चम्बा के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। उपायुक्त ने...
Translate »
error: Content is protected !!