रावमावि परछोड़ में स्कूली छात्रों की जोनल खेल कूद प्रतियोगिताएं संपन्न : अनुशासित और प्रतिस्पर्धात्मक जीवन के लिए खेलों का विशेष महत्व : कुलदीप सिंह पठानिया

by
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने नवाजे विजेता खिलाड़ी
एएम नाथ। (चुवाड़ी) चम्बा  :    अनुशासित और प्रतिस्पर्धात्मक जीवन के लिए खेलों का विशेष महत्व है जिससे व्यक्ति भविष्य जीवन में वांछित लक्ष्य को प्राप्त हुए सफलता की मंजिल तक पहुंच सकता है। यह बात विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परछोड़ में 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के स्कूली छात्रों की चार दिवसीय क्षेत्रीय खेल-कूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उपस्थित खिलाड़ी छात्रों तथा स्थानीय वासियों सम्बोधित करते हुए कही। इस प्रतियोगिता में 21 विद्यालयों के 287 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबाल, खो-खो, बैडमिंटन तथा कुश्ती खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने युवाओं से आह्वान किया है कि वे खेल की बारीकियों को सीखते हुए सर्वश्रेष्ठ बनने की दिशा में आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि आज खेल के क्षेत्र में भी बेहतर अवसर हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में सम्पन्न पैरा ऑलम्पिक्स में भारतीय खिलाड़ियों ने पूरे विश्व को अनुशासित, समर्पण  नियमित अभ्यास से परिचित करवाया है तथा वेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए कई मैडल हासिल किए हैं।
उन्होंने कहा कि हाल ही में आयोजित पैरा ओलंपिक में जिला चंबा के गांव करियां निवासी खिलाड़ी ने भी बैडमिंटन खेल में वेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया है जो कि जिला चंबा सहित पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि जिला चंबा शिक्षा व खेल के क्षेत्र में निरंतर तरक्की कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने 20 माह के कार्यकाल में शिक्षण संस्थानों में अध्यापकों के अनेक रिक्त पदों पर नियुक्तियां की है तथा कई पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि चक्की खड्ड की चैनेलाइजेशन के लिए 80 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे इसके अलावा 640 रोड पर की लागत की निर्माणाधीन फिना सिंह सिंचाई परियोजना का कार्य अगले 2 वर्षों के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने घोषणा की की निकट भविष्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परछोड़  में अतिरिक्त भवन का निर्माण किया जाएगा तथा यहां पर साइंस व कॉमर्स की कक्षाएं भी शुरू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि अगले वित्त वर्ष में राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी में पॉलिटिकल साइंस की पीजी कक्षाएं शुरू की जाएंगी। कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि कालीधार सड़क मार्ग की समस्या के स्थाई समाधान के लिए 30 करोड़ पर खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि चुवाड़ी-जोत-चंबा सुरंग निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने कंसल्टेंसी के लिए 4 करोड रुपए स्वीकृत किए हैं तथा निजी क्षेत्र के सहयोग से इस सुरंग के निर्माण के लिए प्रयास जारी हैं।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। ऑलम्पिक्स, एशियाई तथा राष्ट्र मण्डल खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान राशि में जहां रिकॉर्ड वृद्धि की गई है वहीं खिलाड़ियों की डाईट मनी को बढ़ाकर उन्हें अपना बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों आधुनिक सुविधा युक्त खेल स्टेडियम निर्मित किए जा रहे हैं ताकि खिलाड़ियों को अच्छी सुविधाएं मिल सकें। विधानसभा अध्यक्ष ने  युवाओं का आह्वान किया कि कि वे जीवन में कभी भी नशा न करने का प्रण ले तथा अन्य लोगों को ही इसके लिए प्रेरित करें।  उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज  सुखद भविष्य का आधार है जिसके लिए समाज के सभी वर्गों को एक साथ मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है।
कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख के नेतृत्व में प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए बेहतरीन कार्य कर रही है तथा प्रदेश को निकट भविष्य में आत्मनिर्भर बनाने के लिए  कई कड़े कदम उठा रही है, जिनके भविष्य में साकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा में गुणात्मक सुधार की दिशा में बहुत कुछ किया जाना अभी बाकी है जिसके लिए सरकार के साथ-साथ अध्यापकों, अभिभावकों तथा समाज के सभी वर्गों को मिलकर काम करना होगा।
इस से पूर्व राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परछोड़ के प्रधानाचार्य सरदार सिंह ने मुख्यातिथि का स्वागत किया विधालय से संबंधित विकास कार्यों वारे मांगें रखीं।
इस अवसर पर भटियात ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय कंवर,  उपाध्यक्ष नगर पंचायत चुवाड़ी सुरेन्द्र चाढ़क, हिमाचल प्रदेश वन निगम के निर्देशक कृष्ण चंद चेला, परछोड़ पंचायत के प्रधान रमेश कुमार मैहरा, एसडीएम भटियात पारस अग्रवाल, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग राकेश ठाकुर, अधिशासी अभियंता एचपीएसईबीएल पंकज राठौर, डीएफओ डलहौजी रजनीश महाजन स्थानीय विधालय के प्रधानाचार्य सरदार सिंह, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चंचल प्रीत सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ओपीएस बहाल करने के नाम पर की वोट बैंक की राजनीति, अब कर्मचारियों को धोखा देने की तैयारी -सुक्खू सरकार का कर्मचारी विरोधी चेहरा उजागर : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष बोले, हमारे विरोध के बाबजूद सरकारी कर्मचारियों से जुड़े भर्ती और सेवा शर्तें विधेयक पास होने से अनुबंध कर्मचारियों की वरिष्ठता और इंक्रीमेंट को लगेगा झटका तंज : कहा, दो साल में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गीजर गैस लीक होने से 2 बहनों की मौत : दोनों बहनें बाथरूम में गई थीं नहाने – दोनों के शव पड़ चुके थे नीले

जालंधर :  गीजर गैस लीक होने से 2 बहनों की मौत हो गई। दोनों बहनें नहाने के लिए बाथरूम में गई थीं। जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आई तो परिजनों ने बाथरुम...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

महिला नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप : बिहार ने हिमाचल को 5-0 और महाराष्ट्र ने अंडेमान-निकोबार को 25-0 से हराया

हमीरपुर 21 नवंबर। महिलाओं की 28वीं सीनियर नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप के ग्रुप-एफ के मुकाबले मंगलवार को यहां अणु स्टेडियम में आरंभ हो गए। इनमें हिमाचल प्रदेश, भारतीय रेलवे, बिहार, अंडमान निकोबार और महाराष्ट्र की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सतर्कता बरते प्रशासन, आपातकाल से निपटने के हों पूरे इंतजाम : जयराम ठाकुर

जयराम ठाकर ने कहा अपना और अपने परिवार का रखें ध्यान, सुरक्षित स्थानों पर रहें एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में ज्यादातर...
Translate »
error: Content is protected !!