राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के उपलक्ष्य पर उपनिदेशक कार्यालय पशु पालन विभाग जिला ऊना में जागरूकता शिविर का किया आयोजन

by

रोहित राणा । ऊना  : राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के उपलक्ष्य पर आज ऊना उपमंडल स्तर पर उपनिदेशक कार्यालय पशु पालन विभाग जिला ऊना में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रण की अध्यक्षता डा. दिनेश सिंह परमार सहायक निदेशक (प्रोजेक्ट) पशु पालन विभाग जिला ऊना द्वारा की गई। कार्यक्रम में पशु चिकित्सा अधिकारी डा० अनित शामा, डा० मोहित शर्मा, डा० अकुश शर्मा, डा० राधिका शर्मा, डा० शगुन महाजन, डा० पंकज राणा, डा० विवेक लठ्ठ, स्टाफ, 32  किसान, सहकारी समीति सदस्यों सहित कुल 60 लोग उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में पशुपालकों को बेनटेशन के लिए जरिए स्वच्छ व दुग्ध उत्पादन एवं डेयरी में सहकारी क्षेत्र की उपयोगिता के वारे में जागरूक किया गया।              गौरतलब है कि राष्ट्रीय दुग्ध दिवस प्रतिवर्ष 26 नवम्बर को डा० वर्गिज कुरियन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। जिन्हें भारत में दुग्ध क्रांति का जनक कहा जाता है। कार्यक्रम के अंत में डा दिनेश परमार, सहायक निदेशक (प्रोजेक्ट) द्वारा किसानों को डेमरी में सहकारी क्षेत्र से जुड़ने का आहवान किया गया एवं कार्यक्रम में उपस्थिति के लिए धन्यवाद किया गया। बी. डी० सी० मेंबर  प्रेम सिंह औजला ने विभाग विभाग द्वारा इस जागरूकता शिविर के सफल आयोजन के लिए विभाग का धन्यवाद किया।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सीनियर सेकेंडरी स्कूल मांगू का वार्षिक समारोह संपन : 2 करोड़ रुपए के शिलान्यस एवं लोकार्पण ; छात्रों द्वारा आधुनिक तकनीक का उचित उपयोग आवश्यक – संजय अवस्थी

अर्की : मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क) संजय अवस्थी ने कहा कि छात्रों को आधुनिक तकनीक का सकारात्मक सदुपयोग सीखाना आवश्यक है। संजय अवस्थी आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवती को थप्पड़ मारने वाला कंडक्टर सस्पेंड : युवती ने कंडक्टर के खिलाफ महिला थाना कुल्लू में शिकायत दी

कुल्लू : हिमाचल रोडवेज ने युवती को थप्पड़ मारने वाले कंडक्टर को सस्पेंड कर दिया है। कंडक्टर के खिलाफ विभागीय जांच भी बिठाई गई है। हिमाचल रोडवेज के आला अधिकारियों ने वायरल वीडियो फुटेज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इंटर-कॉलेज महिला खो-खो प्रतियोगिता का सफल समापन

विधायक बैजनाथ किशोरी लाल मुख्यातिथि एवं एसडीएम संकल्प गौतम बतौर विशेष अतिथि थे उपस्थित आर.के.एम.वी. शिमला की टीम विजेता बनी जबकि हमीरपुर महाविद्यालय की टीम रही उपविजेता एएम नाथ। बैजनाथ : .पंडित संत राम...
हिमाचल प्रदेश

अल्पावधि कोर्सों के लिए पंजीकरण 15 मार्च तक

ऊना 25 फरवरी: प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना-3 के तहत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में लाईट मोटर व्हीकल ड्राईवर तथा इलैक्ट्रिशियन डोमैस्टिक सोलूशन टेªड में निःशुल्क अल्प अवधि कोर्स चलाए जा रहे हैं। इस बारे...
Translate »
error: Content is protected !!