राष्ट्रीय नारको समन्वय समिति की जिला स्तरीय बैठक आयोजित : नशा रोकथाम को लेकर चले विशेष अभियान : DC अनुराग चंद्र शर्मा

by
एएम नाथ। कुल्लू, 19 मार्च :- राष्ट्रीय नारको समन्वय (NCORD) समिति की जिला स्तरीय बैठक उपायुक्त कुल्लू, अनुराग चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल ने किया।
बैठक में जिले में नशा रोकथाम के लिए अब तक किए गए प्रयासों की समीक्षा के साथ भविष्य की ठोस रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
उपायुक्त ने जिले में पंचायतों में गठित नशा निवारण समितियों को नियमित रूप से बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंचायत स्तर पर सतत निगरानी, जनभागीदारी और सामुदायिक जागरूकता के बिना नशे के विरुद्ध अभियान को प्रभावी रूप नहीं दिया जा सकता।
उन्होंने सभी पंचायतों में नशा निवारण समितियों के सक्रिय संचालन पर विशेष बल दिया। बैठक में जिले के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाने का सुझाव दिया गया।
उपायुक्त ने कहा कि “अपना विद्यालय कार्यक्रम” के अंतर्गत सभी अधिकारी अपने-अपने अपनाए गए विद्यालयों में भी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को नशा मुक्ति का सशक्त संदेश दें।
बैठक में जिले में नशीले पदार्थों, विशेषकर चिट्टे (सिंथेटिक ड्रग्स) के खिलाफ सघन अभियान चलाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। उपायुक्त ने नशीले पदार्थों की आपूर्ति श्रृंखला को तोड़ने के लिए सघन जांच अभियान चलाने तथा अनधिकृत रूप से नशीली दवाइयां, सिरिंज आदि बेचने वाले मेडिकल स्टोरों की नियमित जांच और कड़ी निगरानी के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने आगामी कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए तथा नशे की दृष्टि से संवेदनशील सभी क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने पुलिस के अतिरिक्त अन्य विभागों को भी इस अभियान में सक्रिय रूप से शामिल करने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में अधिकारियों ने नशा नियंत्रण से जुड़े अपने सुझाव प्रस्तुत किए और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महत्वपूर्ण यह नहीं है कि कितने विमान हुए नष्ट, बल्कि यह है कि वे क्यों हुए नष्ट : सीडीएस चौहान

नई दिल्ली।  भारतीय सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ अनिल चौहान के जरिए सामने आई है। सीडीएस चौहान ने शनिवार को ब्लूमबर्ग टीवी को दिए एक इंटरव्यू में कहा, “महत्वपूर्ण यह नहीं है...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने 25 पेट्रोलिंग मोटर साइकिलों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना : 3.72 करोड़ रुपये की लागत से शिमला के लिए 19 और नूरपुर पुलिस जिला के लिए छह पेट्रोलिंग मोटर साइकिलें की प्रदान

एएम नाथ। शिमला/ नूरपुर : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज चौड़ा मैदान, शिमला से यातायात के सुचारू संचालन और सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत शिमला और नूरपुर पुलिस जिला के लिए हाई विज़िबिलिटी क्षमता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाल विवाह-एक कानूनन अपराध एवं सामाजिक बुराई : बाल विवाह करवाने या बढ़ावा देने में सहायक व्यक्तियों और सेवा प्रदाताओं को दो साल तक की सजा हो सकती

 करसोग :  बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के संबंध में उप-मण्डलाधिकारी नागरिक करसोग राज कुमार की अध्यक्षता में बाल विवाह रोकथाम हेतु गठित समिति की बैठक का आयोजन एसडीएम सभागार में किया गया। बैठक...
हिमाचल प्रदेश

ऊना-संतोषगढ़ सड़क मार्ग पर 21 जून से 10 जुलाई तक बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही

ऊना: जिला दंडाधिकारी डाॅ अमित कुमार शर्मा ने आदेश जारी करते हुए कहा कि ऊना-संतोषगढ़ सड़क पर बारिश के पानी की निकासी हेतु बनाए जा रहे नटराज नाले के निर्माण कार्य को सुचारू रूप...
Translate »
error: Content is protected !!