राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर 16 को आयोजित होगी मीडिया संगोष्ठी

by

धर्मशाला 15 नवंबर। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के उपलक्ष्य पर 16 नवंबर को दोपहर 12ः40 बजे उपायुक्त कार्यालय परिसर के सभागार कमरा नं 823 में मीडियाकर्मियों के लिए जिला स्तरीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त डा निपुण जिंदल करेंगे।
हर वर्ष की तरह इस बार भी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से आयोजित की जा रही इस संगोष्ठी में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार भारतीय प्रेस परिषद की ओर से दिए गए विषय पर चर्चा करेंगे।
भारतीय प्रेस परिषद ने इस बार प्रेस दिवस के उपलक्ष्य पर चर्चा के लिए ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में मीडिया’ यानि ‘मीडिया इन द ईरा ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस’ विषय निर्धारित किया है।
जिला लोक संपर्क अधिकारी ने जिला के पत्रकारों से इस संगोष्ठी में भाग लेने का आग्रह किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद स्थापित की गयी मौलिक कर्तव्यों की संस्मरण शिला समाज को दे रही सार्थक सन्देश : खन्ना

होशियारपुर : पूर्व सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना के आग्रह पर डी.ए.वी. शिक्षण संस्थानों के कनवोकेशन समारोह के अवसर पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने डी.ए.वी. कॉलेज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत में 5505 केसों का निपटारा

हमीरपुर 09 मई। अदालतों में लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के लिए शनिवार को जिला हमीरपुर के तीन न्यायिक परिसरों हमीरपुर, नादौन और बड़सर में भी राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई गई। जिला एवं सत्र...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कौन हैं जस्टिस निर्मल यादव….जिनके घर भेजे गए थे 15 लाख कैश, 17 साल बाद आएगा फैसला

चंडीगढ़ :  चंडीगढ़ की एक विशेष अदालत ने गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा 2008 में न्यायाधीश निर्मल यादव के खिलाफ दर्ज मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश आलका...
article-image
हिमाचल प्रदेश

CM सुक्खू ने डॉ. हंसराज को बताया ‘डायनामिक’, बोले- चुराह जाकर खुद देखूंगा हालात….चुराह की दुश्वारियां सदन में गूंजीं

विधायक डॉ. हंसराज ने उठाया संस्थानों की बहाली का मुद्दा कहा, छह किलोमीटर पैदल स्कूल जाते हैं बच्चे, बिजली के खंभे-मीटर के लिए भी तरसते हैं लोग एएम नाथ। शिमला :  चम्बा जिले के...
Translate »
error: Content is protected !!