राष्ट्रीय भगवा सेना के उप-प्रधान पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग : नकाबपोश हमलावर बाइक पर सवार होकर आए

by

अमृतसर :    राष्ट्रीय भगवा सेना के उप-प्रधान प्रवीन कुमार पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की। बदमाशों ने तीन गोलियां चलाई। एक गोली प्रवीण के कंधे में लगी, जिससे वह घायल हो गए। 4 बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी ये घटना कैद हुई है। घायल प्रवीन को गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

जानकारी देते हुए गुरु नानक एवेन्यू निवासी प्रवीन ने बताया कि वह राष्ट्रीय भगवा सेना के उप-प्रधान है। वह पिछले 12 साल से वह संगठन के लिए काम करता है। उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। बीते रात करीब सवा 9 बजे 4 युवक मजीठा रोड पर उसके इ-रिक्शा शोरुम में आए।

 शोरुम में हुए दो युवक दाखिल :   दो युवक बाहर खड़े रहे और दो युवक अंदर आए। उन युवकों के चेहरे ढके हुए थे। प्रवीन ने कहा कि जब उसने उन युवकों से पूछा कि आपने क्या लेना है। इतने में ही उन युवकों ने गोलीबारी कर दी। किसी किसी तरह गोली से बचाव की कोशिश की तो एक गोली कंधे नजदीक लग गई। बदमाशों ने करीब 10 फीट की दूरी से गोली चलाई है। प्रवीन ने कहा कि उसने अपने नौकर गग्गू की मदद से लोगों को शोर मचाकर पूरा घटना बताई। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। प्रवीन ने कहा कि वह कारोबारी है। हमला करने वाले युवक लूटपाट करने नहीं आए थे। वह सिर्फ फायरिंग करके भाग गए। पुलिस ने भरोसा दिया है कि जल्द हमलावरों को पकड़ लेगे। प्रशासन से मांग है सुरक्षा कर्मचारी दिए जाए या फिर खुल दी रक्षा के लिए हथियार रखने का लाइसेंस दिया जाए।

 राष्ट्रीय भगवा सेना के राष्ट्रीय प्रधान पंकज दवेसर ने कहा कि प्रशासन हिंदू नेताओं की सुरक्षा वापस लेने का बात कह रहा है। वहीं, दूसरी तरफ हिंदू नेताओं पर गोलियां चल रही है। पंकज ने कहा कि फिलहाल अभी उनकी जत्थेबंदी चुप है। इस मामले की जांच पुलिस कर रही है। पुलिस ने अभी भरोसा दिया है कि हमलावरों को जल्द दबोच लिया जाएगा। यदि हमलावर ना पकड़े गए तो संघर्ष करना पड़ेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पुलिस प्रशासन के पुख्ता प्रबंध ना होने के कारण कैंटर दुर्घटनास्थल तक पुहंचा अन्यथा पीछे रोका जा सकता था :

पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी अगर धार्मिक स्थलों के प्रबंधन के साथ बैठक कर पं्रबंध करने की रणनीती पहले बनाई होती तो शायद दुर्घटनाए से बचा जा सकता गढ़शंकर। श्री गुरू रविदास जी के तपोस्थल...
article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी को झटका : पूर्व उप महापौर अविनाश जॉली ने पार्टी से इस्तीफा दिया, भाजपा में शामिल

अमृतसर : पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के लिए एक बड़ा झटका, अमृतसर के पूर्व उप महापौर अविनाश जॉली ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और लोकसभा चुनाव के बीच मंगलवार को अमृतसर...
article-image
पंजाब

आप की वरिष्ठ नेता करमजीत कौर सिद्धू बनीं नेशनल काउंसिल सदस्य, गढ़शंकर में कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

गढ़शंकर, 1 सितंबर। आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता श्रीमती करमजीत कौर सिद्धू को पार्टी की नेशनल काउंसिल का सदस्य बनाए जाने पर गढ़शंकर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उन्हें नई...
article-image
पंजाब

वार्ड नंबर 6, 7 तथा 8 के गंदे पानी के निकास के लिए श्री आनंदपुर साहिब रोड पर नाले के पुननिर्माण हेतु 26 लाख 45 हजार रुपये का टैंडर लगा: भावना

 गढ़शंकर।  नगर कौंसलर भावना कृपाल ने  बताया कि गढ़शंकर शहर के वार्ड नंबर 8 में श्री आनंदपुर साहिब रोड पर दारा चौधरी के घर से लेकर हरी राम रिटायर्ड डिप्टी डायरैक्टर के घर तक...
Translate »
error: Content is protected !!