राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने का मुख्य उदेश्य 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मताधिकार के महत्व के बारे में जागरूक करना : SDM विकास शुक्ला

by
कुल्लू 25 जनवरी :  कुल्लू स्थित देव सदन में आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी कुल्लू विकास शुक्ला ने की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने का मुख्य उदेश्य 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मताधिकार के महत्व के बारे में जागरूक करना है उन्होंने कहा कि युवाओं की राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका रहती है ।
उन्होंने युवाओं का आह्वान करते कहा कि जहां वे स्वयं मताधिकार का अवश्य प्रयोग करे वहीं अपने आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक देश में एक-एक मत का महत्वपूर्ण स्थान है ।मतदान का अधिकार हमे अपनी पसंद के उम्मीदवार को चुनने का अवसर प्रदान करता है।उन्होंने कहा कहा कि हमे स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांति पूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर,धर्म,वर्ग, जाति, समुदाय ,भाषा अथवा अन्य किसी भय या प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। तभी सही अर्थों में लोकतंत्र मजबूत होगा।और एक अच्छी सरकार के गठन से देश प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा।
उन्होंने जिला वासियों से आगामी लोकसभा के चुनाव शतप्रतिशत मतदान करने का आवाहन किया।ताकि हमारा लोकतंत्र और सुदृढ़ हो सके ।
तहसीलदार निर्वाचन वीना कुमारी ने मुख्य अतिथि तथा अन्य का स्वागत किया तथा निर्वाचन विभाग द्वारा जिला वासियों की मतदान में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए किए जा रही गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने का भी आग्रह किया
इस अवसर पर विभिन्न पाठशालाओं व शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा मतदान जागरूकता पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया विश्वास,नीरज व विभोर द्वारा लोकतंत्र में मतदान का महत्व पर अपने अपने विचार प्रकट किए।
इस दौरान लोक संपर्क विभाग से अनुमोदित ग्रुप मन्नत कला मंच इन वाईके के कलाकारों द्वारा मतदान के प्रति जागरूक करने पर आधारित लघु नाटिका तथा गीतों का गायन किया गया ।
विकास शुक्ला ने इस अवसर पर उपस्थित सभी को मतदाता शपथ भी दिलाई इस बार का आदर्श वाक्य है वोट जैसा कुछ नहीं वोट जरुर डालेंगे हम।
उप मंडल अधिकारी ने इस अवसर पर 9 नवीन मतदाताओं को मतदान पहचान पत्र भी प्रदान किये। उन्होंने विभिन्न बीएलओ को भी उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया ।उन्होंने विभिन्न प्रतिस्पर्धा में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इंडिया’ के ज्यादातर घटक दल जाति आधारित जनगणना के पक्ष में : राहुल गांधी

नई दिल्ली :  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि पार्टी की कार्य समिति ने जाति आधारित जनगणना के विचार के पक्ष में ऐतिहासिक निर्णय लिया है. कार्य समिति की बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुकेश अग्निहोत्री चोटिल : सिर पर पांच टांके लगे, घर पर टहलते समय फिसलकर गिरने से हुए चोटिल

शिमला :उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शाम को घर पर टहलते रहे थे तो अचानक फिसलकर गिरने से चोटिल हो गए। उनके सिर के पिछले हिस्से में चोट आई है, वहां पांच टांके लगाने पड़े...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वीआईपी कल्चर छोड़ आम जनता से जुड़ें संगठन के नेता….तीन राज्यों के जिलाध्यक्षों को दिए संगठन को मजबूत बनाने के टिप्स : राहुल गांधी

एएम नाथ। धर्मशाला, 30 अप्रैल :  लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए वीआईपी संस्कृति छोड़कर आम जनता से सीधे संवाद करना होगा। उन्होंने कांग्रेस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ड्राइविंग टेस्ट के दौरान सड़क सुरक्षा नियमों को लेकर लोगों को किया : जागरूक हरोली के कांगड़ मैदान में आयोजित हुआ वाहन पासिंग एवं जागरूकता कार्यक्रम

रोहित जसवाल।  ऊना, 7 जनवरी। हरोली विधानसभा क्षेत्र के कांगड़ मैदान में बुधवार को आयोजित ड्राइविंग टेस्ट एवं वाहन पासिंग प्रक्रिया के दौरान आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस...
Translate »
error: Content is protected !!