राष्ट्रीय लोक अदालत 13 को जिला स्तर व सब-डिविजन स्तर पर : अपराजिता जोशी

by

होशियारपुर : चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी-कम-जिला एवं सत्र न्यायधीश दिलबाग सिंह जौहल के नेतृत्व 13 मई को जिला स्तर व सब-डिविजन स्तर पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी-कम-सी.जे.एम. अपराजिता जोशी ने बताया कि इस लोक अदालत में सिविल मामले, रेंट मामले, एम.ए.सी.टी, क्रिमिनल कंपाउडेबल मामले, रेवेन्यू मामले, 138 नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, फैमिली मैटर, लेबर मैटर्स, बैंक मामले, टेलीकाम कंपनिज व अन्य मामलों का निपटारा करवाने संबंधी केस रखे जाएंगे व इस लोक अदालत में कचहरी में पेंडिंग व प्री-लिटिगेटिव दोनों ही निपटारे के लिए रखे जा सकते हैं।
सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक केस लोक अदालत में लगाए जाएं। इससे समय व धन दोनों की बचत होती है। उन्होंने बताया कि लोक अदालत के फैसले को दीवानी डिकरी की मान्यता प्राप्त होती है व लोग अधिक से अधिक केसों का निपटारा इन लोक अदालतों के माध्यम से करवा कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
—-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

पंजाब में नहीं चलेगी बंटवारे की राजनीति , बंगाल वाला फॉर्मूला यहां नहीं होगा सफल : सीएम मान

चंडीगढ़  :   मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने चार दिवसीय ‘शुक्राना यात्रा’ के आज तीसरे दिन भाजपा पर जबरदस्त हमला करते हुए कहा कि भाजपा वोटों के लिए पंजाब की सदियों पुरानी भाईचारे की मजबूत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसान महापंचायत के बाद और बिगड़ी किसान नेता डल्लेवाल की तबीयत : डीआईजी नरेंद्र भार्गव अन्य अधिकारियों के साथ तुरंत खनौरी बॉर्डर पहुंचे

खनौरी बॉर्डर :  किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल 41 दिन से भूख हड़ताल कर रहे हैं। शनिवार को डल्लेवाल ने किसान महापंचायत बुलाई थी। पंजाब, हरियाणा और अन्य जगहों से बड़ी संख्या में किसान...
article-image
पंजाब , समाचार

भगवंत मान द्वारा पंजाबी यूनिवर्सिटी को कर्ज मुक्त करने की गारंटी, उच्च शिक्षा के इस प्रतिष्ठित संस्थान के असल गौरव को बहाल करने का वादा

पंजाबी फिल्म एंड टीवी एक्टर्स एसोसिएशन और यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय समारोह के अंतिम दिन फि़ल्म और टी.वी. जगत की विभिन्न शख़्िसयतों का सम्मान पटियाला  :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज...
article-image
पंजाब

युवा वर्ग को खेलों की ओर धयान देने तथा नशे छोड़े -पंकज

गढ़शंकर । पंजाब प्रदेश कांग्रेस लीगल सैल के को चेयरमैन पंकज कृपाल गांव सौली में चौथे पीर बाबा मीर हुसैन क्रिकेट टूरनामैंट के फाइनल में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए तथा खिलाड़ियों को ईनाम...
Translate »
error: Content is protected !!