कोटकपूरा गोली कांड : सुखबीर बादल को तलब किया

by

चंडीगढ़ । कोटकपूरा गोली कांड में विशेष जांट टीम एसआईटी ने शिरोमणि अकाली दल के सुप्रीमो सुखबीर बादल को तलब किया है। सुखबीर को 30 अगस्त को सुबह 10.30 बजे पेश होने के लिए कहा गया है। उनसे 2015 के गोलीकांड के बारे में पूछताछ की जाएगी।
कोटकपूरा में बेअदबी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर गोलीबारी के समय सुखबीर बादल उप मुख्यमंत्री थे। गृह विभाग भी उनके पास था। यह गोलीबारी पुलिस द्वारा की गई तथा पुलिस को यह आदेश किसने दिए थे? सुखबीर बादल से इस बारे में जांच की जाएगी। सुखबीर सिंह बादल को कोटकपूरा पुलिस गोलीकांड की जांच तथा एसआईटी द्वारा पूछताछ के लिए संबंधित रिकार्ड समेत व्यक्गित तौर पर पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले भी सुखबीर बादल से इस बारे में पूछताछ हो चुकी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महान देशभक्त और कम्युनिस्ट नेता कॉमरेड भगत सिंह रामगढ़ झुंगियां को अंतिम विदाई

गढ़शंकर : सीपीआई (एम) नेता कामरेड भगत सिंह रामगढ़ झुंगियां का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से उनके चाहने वालों और इलाके में वामपंथी आंदोलन में शोक की लहर फैल गई।...
article-image
पंजाब

शिरोमणि अकाली दल फरवरी से सभी विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां करेगी, 2027 में सरकार बनाने का संकल्प

चंडीगढ़ :  अकाली सरकार के 2007 से लेकर 2017 तक अपने कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्यों को लेकर मास कांटेक्ट प्रोग्राम के तहत हर विधानसभा हलके में जाने का शिरोमणि अकाली दल ने...
article-image
पंजाब

कॉलेज से घर जा रही छात्रा का मोटरसाइकिल सवार लुटेरा मोबाइल छीनकर फरार

गढ़शंकर :  गढ़शंकर में दिनदहाड़े एक मोटरसाइकिल सवार लुटेरा कॉलेज से घर जा रही एक छात्रा का मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया। यह घटना श्री आनंदपुर साहिब रोड पर दोपहर के समय हुई।...
Translate »
error: Content is protected !!