राष्ट्रीय लोक अदालत में 646 केसों का मौके पर हुआ निपटारा , 1712 केसों की हुई सुनवाई, 7,91,57,923 रुपए के अवार्ड पास

by

– वर्षों से लंबित पड़े वैवाहिक झगड़े, डिवोर्स पटीशन, खर्चे का निपटारा व क्रिमिनल केस आपसी रजामंदी से निपटाए
होशियारपु:
जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी होशियारपुर की ओर से पंजाब स्टेट कानूनी सेवाएं अथारिटी के निर्देशों पर आज जिले में इस वर्ष की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान कुल 1712 केसों की सुनवाई करते हुए 646 केसों का मौके पर निपटारा करने के साथ-साथ 7,91,57,923 रुपए के अवार्ड पास किए गए। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में 138 नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट(पेंडिंग व प्री-लिटिगेशन बैंक रिकवरी मामले व लेबर डिस्पयूट मामले) एम.ए.सी.टी मामले , बिजली व पानी बिल(एक्सक्लयूडिंग नान-कंपाउंडेबल), वैवाहिक विवाद, ट्रैफिक चालान व अन्य सिविल मामलों के केस रखे गए।
जिला एवं सत्र न्यायधीश -कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अमरजोत भट्टी के नेतृत्व में लगाई गई लोक अदालत के बारे में जानकारी देते हुए सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी ने बताया कि इस लोक अदालत में होशियारपुर में 10 बैंच व सब डिविजन दसूहा, मुकेरियां व गढ़शंकर में 3-3 बैंचों का गठन किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश पुनीत मोहन शर्मा की ओर से रजामंदी से दस वर्ष पुराना केस नीरज बनाम संदीप संदू धारा 125 सी.आर.पी.सी जो कि दस वर्ष से लंबित था का फैसला किया गया। एक अन्य केस अरविंद सिद्धू बनाम कमलजीत धारा डिवोर्स पटीशन में माननीय जज ने आपसी राजीनामे से लडक़े व लडक़ी का झगड़ा सुलझाया व इक_े खुशी-खुशी उनको घर भेजा। उपरोक्ता के अलावा एक केस परमजीत कौर बनाम गगनदीप धारा 13 हिंदू मैरिज एक्ट का केस 7 वर्ष से लंबित था, जिसका राजीनामा के माध्यम से दोनों पक्षों का समझौता करवाया गया। इसके अलावा एक अन्य केस शविता शर्मा बनाम रवि कुमार खर्चे का निपटारा, दोनों पक्षों की आपसी रजामंदी से सैटल किया।
इसी तरह दसूहा में जज परमिंदर कौर बैंस की अदालत में 15 वर्ष से लंबित क्रिमिनल केस संजय जैन बनाम संजीव कुमार, मारपीट के मामले का निपटारा भी आज की राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी राजीनामे से हुआ। सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक केस लोक अदालत में लगाए जाएं क्योंकि इससे समय व धन दोनों की बचत होती है। उन्होंने बताया कि लोक अदालत के फैसले को दीवानी डिकरी की मान्यता प्राप्त होती है व लोक अदालत में केस का फैसला अंतिम होता है व इसकी कोई अपील नहीं होती। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में फैसला होने के बाद केस में लगी सारी कोर्ट फीस वापिस मिल जाती है। इस लिए लोग अधिक से अधिक केसों का निपटारा इन लोक अदालतों के माध्यम से करवा कर लाभ प्राप्त करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कनाडा से गोल्डी बराड़ हुआ फरार !

नई दिल्ली, 26 सितम्बर पंजाब के गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मुख्य मास्टर माइंड गैंगस्टर सतेन्द्र सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ कनाडा से फरार हो गया। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की कनाडा में...
article-image
पंजाब

एनआरआईज ने प्राइमरी स्कूल बघोरा में वाटर कूलर लगाया

माहिलपुर – माहिलपुर के बघोरा गांव के प्राइमरी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के लिए स्वच्छ व शीतल जल मुहैया कराने के लिए विदेश रहते एनआरआईज ने पच्चीस हजार रुपये खर्च कर वाटर कूलर...
article-image
पंजाब

नाइट कैंपिंग, लाइव बैंड, हाई स्पीड बोटिंग व जंगल सफारी का लोगों ने उठाया लुत्फ : दशहरा ग्राउंड में लगे फेस्ट के दौरान 7 मार्च तक लगा रहेगा क्राफ्ट बाजार व फूड स्टालः डिप्टी कमिश्नर

 होशियारपुर,  05 मार्च :   होशियारपुर नेचर फैस्ट-2024 के पांचवें दिन लोगों ने चौहाल डैम पर हाई स्पीड बोटिंग के अलावा जंगल सफारी का लुत्फ उठाया। इससे पहले चौथे दिन पर्यटकों ने नारा रैस्ट...
article-image
पंजाब

डीएवी कॉलेज गढ़शंकर का बीए द्वितीय समैस्टर का परिणाम शानदार रहा

गढ़शंकर:पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ द्वारा घोषित किए बीए द्वितीय सेमेस्टर के परिणाम में डीएवी कॉलेज गढ़शंकर का परिणाम सौ फ़ीसदी रहा। कॉलेज की छात्रा दीया ने 350 अंक प्राप्त कर कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त...
Translate »
error: Content is protected !!