राष्ट्रीय सुरक्षा माह के तहत सड़क सुरक्षा जागरूकता शिविर आयोजित

by

होशियारपुर, 06 जनवरी : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सुरक्षा माह 2025 के अंतर्गत सड़क सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु आज एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। ऑटो रिक्शा यूनियन के सहयोग से इस शिविर का नेतृत्व सहायक रीजनल ट्रांसपोर्ट अधिकारी संदीप भारती ने किया।  इस अभियान के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, ऑटो रिक्शों और अन्य वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाई गई, जिससे धुंध या कम रोशनी में वाहनों की पहचान करना आसान हो सके। साथ ही, वाहन चालकों को सर्दियों के मौसम में विशेषकर धुंध के दौरान धीमी गति से वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।

संदीप भारती ने इस दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के महत्व को समझाया। इसके अलावा वाहनों की दृश्यता बढ़ाने हेतु रिफ्लेक्टर टेप लगाई।  उन्होंने ड्राइवरों को सुरक्षित और सतर्क ड्राइविंग करने की सलाह दी। ऑटो रिक्शा चालकों को यात्रियों के साथ अच्छा व्यवहार करने और सुरक्षित गति बनाए रखने के लिए प्रेरित किया ।  इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने सभी वाहन चालकों से अपील की कि वे सड़कों पर अपनी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जमानत याचिका खारिज : रिश्वत मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की जमानत की याचिका मोहाली कोर्ट की ओर से खारिज

चंडीगढ। रिश्वत मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की ओर से दाखिल की गई नियमित जमानत की याचिका मोहाली कोर्ट की ओर से खारिज कर दी है। अरोड़ा को अदालत ने 19...
article-image
पंजाब

National Youth Day Celebrated at

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.12 : National Youth Day was celebrated at Lamrin Tech Skills University Punjab with great enthusiasm. Prof. Dr. Satyal, Registrar of the University, addressed the students and highlighted the initiatives taken by Swami...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी की ओर से अमरुत 2.0 के तहत 5.65 करोड़ के वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट का उद्घाटन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  गढ़शंकर में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने आज अमरुत 2.0 योजना के तहत 5.65 करोड़ रुपए...
article-image
पंजाब

डॉ. मामराज पुंडीर का बड़ा फैसला, मृत्यु के बाद करेंगे अंगदान, लोगों से भी की अपील

एक डोनर बचा सकता है आठ जिंदगियां”, डॉ. पुंडीर ने अंगदान के लिए बढ़ाया कदम समाजसेवा की अनूठी मिसाल, शिक्षक डॉ. मामराज पुंडीर ने किया अंगदान का संकल्प एएम नाथ। शिमला : अखिल भारतीय...
Translate »
error: Content is protected !!