राष्ट्रीय सुरक्षा में जनभागीदारी पर जागरूकता कार्यक्रम 30 जुलाई को हिसार में आयोजित होगा

by

हिसार (हरियाणा)/दलजीत अजनोहा : राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से 30 जुलाई 2025 को प्रातः 10:30 बजे एलयूवीएएस ऑडिटोरियम, हएयू परिसर, हिसार में “राष्ट्रीय सुरक्षा में हमारा योगदान” विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री कमल गुप्ता उपस्थित रहेंगे, जबकि मुख्य वक्ताओं में गोलोक बिहारी राय, राजपाल (आईजी रिटायर्ड), श्री विक्रमादित्य और नरेश जिंदल (कुलपति) अपने विचार साझा करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेश जिंदल करेंगे।

इस अवसर पर डॉ. विजय गुप्ता (कुलपति, सीडीएलयू सिरसा), डॉ. आशा खेदवार (जिला अध्यक्ष, बीजेपी हिसार), श्री सोनू सिहाग (अध्यक्ष, जिला परिषद हिसार) और डॉ. राधेश्याम शर्मा (पूर्व कुलपति) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों विशेषकर युवाओं को राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति जागरूक कर उनका सक्रिय योगदान सुनिश्चित करना है। सभी नागरिकों को इस महत्वपूर्ण आयोजन में भाग लेने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चेयरपर्सन जिला योजना कमेटी ने विकास कार्यो के लिए वितरित किए

बुनियादी समस्याओं का पहल के आधार पर किया जा रहा है हल होशियारपुर,  30 जनवरी: जिला योजना कमेटी होशियारपुर की चेयरपर्सन करमजीत कौर ने जिले में अलग-अलग विकास कार्यों संबंधी आज 12,23 हजार रुपए...
article-image
पंजाब

मृत लोगों के आधार कार्ड से करोड़ों रुपये की जमीन बेचने का मामला : आरोपियों के खिलाफ जांच कर मुकदमा दर्ज करने के अदालत ने एसएसपी होशियारपुर को दिए निर्देश

गढ़शंकर । गढ़शंकर के गांव पनाम में मृत व्यक्तियों के फर्जी आधार कार्ड  बनाकर पावर आफ अटोर्नी कर करोड़ों रुपये की जमीन बेचने के मामले में जांच कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने...
article-image
पंजाब

डॉ. बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा के रखरखाव को लेकर डीसी को सौंपा ज्ञापन

लुधियाना, 29 सितंबर: लुधियाना के जालंधर बाईपास चौक स्थित संविधान निर्माता डॉ. बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा के रखरखाव को लेकर सुझाव देते हुए, डॉ. अंबेडकर एकता मिशन पंजाब के प्रतिनिधिमंडल ने आज डिप्टी कमिश्नर...
Translate »
error: Content is protected !!