राहुल गांधी का बयान देश के ख़िलाफ़ जंग का ऐलान – हिमाचल के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने क्यों नहीं किया राहुल गांधी का बयान विरोध : जयराम ठाकुर

by
एएम नाथ। शिमला  :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस मुख्यालय के उद्घाटन के मौके पर राहुल गांधी द्वारा दिया गया बयान देश के ख़िलाफ़ जंग का ऐलान है। किसी नेता से इस तरह के बयान की उम्मीद नहीं की जा सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते-करते राहुल गांधी अब देश के विरोध पर उतर आए हैं। यह शर्मनाक बात है। इंडियन स्टेट से लड़ाई की बातें हमेशा एंटी नेशनल एलिमेंट्स के द्वारा ही की जाती रही हैं और आज देश के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के सर्वेसर्वा भी वही बात कर रहे हैं। राहुल गांधी जी भारत के संविधान की शपथ लेते है और साथ ही कहते हैं कि ‘वी आर फाइटिंग द इंडियन स्टेट इटसेल्फ’।  क्या विपक्ष के नेता से इस तरह के बयान की उम्मीद की जा सकती है? उन्हे पूरे देश से माफ़ी माँगनी चाहिए।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जब पूरा देश सेना दिवस मना रहा था। देश की सेना के बलिदान शौर्य साहस का गुणगान और नमन कर रहा था। उस समय देश के नेता प्रतिपक्ष इंडियन स्टेट के खिलाफ लड़ाई का इरादा जता रहे थे। इंडियन स्टेट का मतलब भारत का सब कुछ। जो कुछ भी भारत के हित के लिए है, भले के लिए है, भारत के लोगों की लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए है, भारत की संप्रभुता, सुरक्षा, संरक्षा के लिए काम कर रहा है,  सब कुछ इंडियन स्टेट है और राहुल गांधी उसी के खिलाफ लड़ने की बात कर रहे हैं। आखिर कांग्रेस देश के खिलाफ इस तरह का मंसूबा क्यों रखती है?
जयराम ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी के बयान से कांग्रेस का असली चेहरा और इरादा सामने आ गया है। जिस समय राहुल गांधी द्वारा इतनी आपत्तिजनक बातें की जा रही थी उस समय हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री वहीं मौजूद थे और उन्होंने उनकी इस बात का प्रतिकार नहीं किया। यह प्रदेश के लोग जानना चाहते हैं कि क्या हिमाचल प्रदेश सरकार के मुखिया और कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी की बात से सहमत हैं या नहीं? अगर हिमाचल के नेता राहुल गांधी के बयान से सहमत हैं तो वह खुलकर सामने आए और अगर असहमत है तो अपने नेता का विरोध करें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आगनवाड़ी वर्कर्स, आशा वर्कर व  मिड डे मील वर्करों की ज्वलंत मांगों का ज्ञापन सांसद के जरिए पप्रधानमंत्री को भेजने के लिए ज्ञापन पूर्व विधायक गोल्डी को सौपां

गढ़शंकर: आगनवाड़ी वर्कर्स, आशा वर्कर व  मिड डे मील वर्करों की ज्वलंत मांगों को लेकर जोगिंदर कोर, गुरबख्श कोर, परमजीत कोर, रैनूं बाला, सीटू , सीटू के उपाध्यक्ष  महिंदर कुमार बड्डोआण,सीपीएम के जिला सचिव...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2 ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ : 4 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार

जम्मू । जम्मू पुलिस ने दो बड़े मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए करोड़ों रुपये की हेरोइन के साथ चार महिलाओं समेत आठ तस्करों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रशिक्षुओं को स्वर : व्यंजन और विशेष चिह्नों का गहन अभ्यास , टांकरी लिपि प्रशिक्षण कार्यशाला का तृतीय दिवस संपन्न

चम्बा क्षेत्रीय टांकरी स्वरूप पर विशेष बल एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) : हिम संस्कृति शोध संस्थान एवं राजकीय महाविद्यालय सलूणी जिला चम्बा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की टांकरी लिपि प्रशिक्षण कार्यशाला...
article-image
पंजाब , समाचार

लखीमपुर खीरी के आरोपियों  को सजा दिलाने के लिए मोदी सरकार और अजय मिश्रा का पुतला फूंका गया

गढ़शंकर 3 अक्टूबर-लखीमपुर खीरी घटना के आरोपियों  को सजा दिलाने के लिए आज संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर गढ़शंकर में संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में विभिन्न किसान संगठनों ने शहर के गांधी...
Translate »
error: Content is protected !!