राहुल गांधी की 28 फरवरी की बरनाला रैली की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

by

लुधियाना, 26 फरवरी: बरनाला में 28 फरवरी को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राहुल गांधी की प्रस्तावित मनरेगा बचाओ रैली को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। रैली की तैयारियों के सिलसिले में जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना (शहरी) के पूर्व अध्यक्ष और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान की अगुवाई में सराभा नगर में एक बैठक आयोजित की गई।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए, पवन दीवान ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा कानून को कमजोर/समाप्त कर देश के करोड़ों लोगों के हितों को गंभीर नुकसान पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इन लोगों की लड़ाई को निर्णायक अंजाम तक ले जाएगी और जब तक मनरेगा की पुनर्बहाली नहीं होती, पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कि बरनाला में होने वाली राहुल गांधी की रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।

बैठक में अन्य के अलावा, इंदरजीत कपूर, जिला कांग्रेस एस.सी. विभाग के अध्यक्ष दीपक हंस, रोहित पाहवा, जसविंदर सिंह नामधारी, के.के. सूरी, हैपी कपूर, जोधा राम जख्मी, मोहित चुग, मनिंदर सिंह उब्बी, रविंदर बावा, परमजीत, वरुण शर्मा, गुरनाम सिंह कलेर, रजनीश सिंगला, धर्मिंदर वर्मा भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बढ़ती जनसंख्या और औद्योगीकरण, प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन के कारण आज दुनिया का तापमान लगातार बढ़ रहा : एसएमओ डॉ. रघबीर सिंह

गढ़शंकर । विश्व पर्यावरण दिवस के संबंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोस्सी में एसएमओ डा. रघबीर सिंह के नेतृत्व में ब्लॉक स्तरीय स्तरीय सेमिनार का आयोजन कर गया। इस अवसर पर एसएमओ डा. रघबीर...
article-image
पंजाब

DC Komal Mittal appealed for

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 31 :  During a special conversation with Senior journalist Daljeet Ajnoha DC Komal Mittal Hoshiarpur said that the administration is trying to ensure that as many voters as possible exercise their right...
article-image
पंजाब

जालंधर लोकसभा चुनाव: आज 2 उम्मीदवार घोषित, विधायक डॉ. सुक्खी को शिरोमणी अकाली दल बसपा के उम्मीदवार, अकाली दल अमृतसर ने घोषित किया गुरजंट सिंह कटू को उम्मीदवार

जालंधर : जालंधर लोकसभा क्षेत्र में बंगा के विधायक डॉ. सुखविंदर सिंह सुक्खी को शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी गठबंधन ने अपना उम्मीदवार बनाया है। अकाली दल की टिकट पर चुनाव जीतने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राणा ट्रैक्टर्स का उद्घाटन माता सुरजीत कौर ने किया : महिंदीपुर गांव में पंजाब के मैसी ट्रैक्टर्स (टैफे) द्वारा राणा ट्रैक्टर्स नाम से एक शोरूम खोला गया

गढ़शंकर : गढ़शंकर- नवांशहर रोड पर महिंदीपुर गांव में पंजाब के मैसी ट्रैक्टर्स (टैफे) द्वारा राणा ट्रैक्टर्स नाम से एक शोरूम खोला गया जिसका उद्घाटन माननीय डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी की माता...
Translate »
error: Content is protected !!