राहुल गांधी के कसीदे जो पढ़ते थे, वही कर रहे अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी : कुर्सी की मजबूती के लिए कर रहे ऐसा काम – मुख्यमंत्री सुक्खू

by

रोहित भदसाली।  शिमला। राहुल गांधी के खिलाफ हो रही अमर्यादित टिप्पणी को लेकर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस मजबूती के साथ अपने नेता के समर्थन में आ गई है। इस बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी पर अभद्र और अमर्यादित टिप्पणियां की जा रही हैं और यह कृत्य वही लोग कर रहे हैं जो कभी उनके नाम के कसीदे पढ़ते थे।सीएम सुक्खू ने उनलोगों पर हमला करते हुए कहा कि ये लोग कुर्सी के लालच में राजनीतिक सिद्धांतों का बलिदान किसी भी समय कर सकते हैं।

कुर्सी की मजबूती के लिए और अपनी वफादरी साबित करने के लिए बीजेपी का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लोकतंत्र की मजबूती, जनता की आवाज और पत्रकारों की स्वतंत्रता की बुलंद आवाज हैं। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस इस कृत्य का कड़े शब्दों में विरोध करती है। बता दें कि कुछ दिन पहले कांग्रेस से बीजेपी में आए रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी की थी। उन्होंने राहुल गांधी को आतंकी कहा था। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी नेता की जमकर आलोचना की। वहीं, आए दिन कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए हिमंत बिस्वा सरमा भी राहुल गांधी के खिलाफ लगातर हमलावर रहते हैं। राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी में कहा जा रहा है कि उनका वही हश्र होगा, जो उनकी दादी (इंदिरा गांधी) के साथ-साथ उनके पिता (राजीव गांधी) का हुआ था।

              इससे पहले शिवसेना नेता ने कहा कि जब राहुल विदेश में थे, तब उन्होंने कहा था कि वे भारत में आरक्षण व्यवस्था को खत्म करना चाहते हैं। इससे कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया है। जो कोई भी राहुल गांधी की जीभ काटेगा, मैं उसे 11 लाख रुपये का इनाम दूंगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वी एस एल एम संस्कार भारती पब्लिक स्कूल चंडी में पृथ्वी दिवस मनाया

पट्टा मेहलोग, 22 अप्रैल (तारा) : वीएसएल एम संस्कार भारती पब्लिक स्कूल चंडी में पृथ्वी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें वीएसएलएम संस्कार भारती पब्लिक स्कूल के अध्यापकों ने विद्यार्थियों को पृथ्वी को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमंडलों में 8 जून को आयोजित होगी माॅक ड्रिल : प्राकृतिक आपदा के दौरान किए जाने वाले राहत व बचाव कार्यों से संबंधित

ऊना, 5 जून – ऊना जिला के सभी उपमंडलों में 8 जून को प्राकृतिक आपदा के दौरान किए जाने वाले राहत व बचाव कार्यों से संबंधित एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। भूस्खलन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सब्जी मंडियों में निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करवाएगी एपीएमसी : अजय शर्मा

एएम नाथ। हमीरपुर 03 अगस्त :  कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) हमीरपुर की बैठक शनिवार को समिति के अध्यक्ष अजय शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें मंडी समिति से संबंधित विभिन्न मुद्दों...
Translate »
error: Content is protected !!