राहुल गांधी को नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता : राजनीति के जानकार बता रहे इसे कांग्रेस का ओवर-कॉन्फिडेंस

by

शिमला। हिमाचल कांग्रेस ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी को नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता दिया है। कांग्रेस महासचिव विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को शिमला में मीडिया से बातचीत में कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान राहुल गांधी को शिमला आने का न्योता दिया है। प्रदेश में चुनावी नतीजे आने में अभी 9 दिन शेष हैं। अब तक के ज्यादातर ओपिनियन पोल भी कांग्रेस के पक्ष में नहीं हैं। बावजूद इसके कांग्रेस सरकार बनाने का दावा कर रही है। राजनीति के जानकार इसे कांग्रेस का ओवर-कॉन्फिडेंस बता रहे हैं। यही वजह है कि मुख्यमंत्री पद के दावेदार कांग्रेस नेता एक-एक कर दिल्ली दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं और सभी अपनी अपनी दावेदारी मजबूत बनाने में जुटे हैं। दूसरी ओर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जिस तरह का प्रचलन बीते कुछ सालों में अन्य राज्यों में देखने में आया हैं, उसे देखते हुए यहां भी भाजपा होर्स-ट्रेडिंग कर सकती है। उन्होंने दावा किया कि हिमाचल में खरीद-फरोख्त की नौबत नहीं आएगी, क्योंकि प्रदेश में कांग्रेस 2 तिहाई बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रतिभा सिंह ने भी हाईकमान से आग्रह किया है कि हमारा राष्ट्रीय नेतृत्व हिमाचल में मतगणना से पहले ही बैठ जाए, ताकि भाजपा को खरीद-फरोख्त का मौका न मिले।
विक्रमादित्य ने जयराम ठाकूर को धैर्य रखने की दी नसीहत
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बागियों से भी वार्तालाप कर रही है। उन्हें सरकार के साथ चलाने का प्रयास करेगी। वहीं, विक्रमादित्य सिंह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को धैर्य में रहने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि सब लोग समझ चुके हैं कि सरकार बदल रही है। मगर जयराम नहीं समझ रहे। ऐसा लग रहा है कि सरकार का खुफिया तंत्र जयराम को गलत रिपोर्टिंग बता रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दिव्यांगों और बुजुर्गों को कृत्रिम अंग एवं उपकरण देने के लिए लगेंगे आकलन शिविर : 16 मार्च को भकरेड़ी और 17 मार्च को हमीरपुर में लगाए जाएंगे शिविर

18 मार्च को सुजानपुर, 19 को कलूर और 20 को भोरंज में किया जाएगा आकलन एएम नाथ।  हमीरपुर 17 फरवरी। जिला हमीरपुर के दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को कृत्रिम अंग तथा अन्य आधुनिक सहायक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पालमपुर अस्पताल में बनेगी 100 वाहनों के लिए पार्किंग : आशीष बुटेल

सिविल अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर और लिफ्ट का लोकार्पण,   निगम के सभी वार्डों में बनेंगे वेलनेस सेंटर एएम नाथ।  पालमपुर, 25 नवंबर :- विधायक आशीष बुटेल ने सिविल अस्पताल पालमपुर में नयीं आईपीडी ब्लॉक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा में संशोधन विधेयक पेश : अयोग्य विधायकों को नहीं मिलेगी पेंशन

एएम नाथ :  शिमला, 01 अप्रैल । हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विधायकों की पेंशन से जुड़ा एक अहम संशोधन विधेयक बुधवार को पेश किया गया। इसके तहत अब दलबदल के कारण अयोग्य ठहराए जाने...
हिमाचल प्रदेश

स्वेच्छा से कोविड टैस्ट करवाने वाले दुकानदारों की दुकानें बन्द नहीं होंगी

ऊना I  एसडीएम ऊना डाॅ. निधि पटेल ने कहा है कि ऊना शहर के दुकानदारों के लिए नगर परिषद ऊना के टाउन हाल में स्थापित कोविड19 टैस्ट सैंपलिंग केन्द्र में स्वेच्छा से कोविड 19...
Translate »
error: Content is protected !!