राहुल गांधी देर रात एम्स पहुंचे : मरीजों से बात कर उनकी समस्याएं सुनीं… कहा- केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों नाकाम’

by
नई दिल्ली, 17 जनवरी :  लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने देर रात इलाज के लिए इंतजार कर रहे मरीजों से मिलने के लिए दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का दौरा किया।
इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों, जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह से नाकाम रही हैं।
राहुल गांधी ने एम्स के आसपास सड़कों, फुटपाथों और सबवे पर डेरा डाले कई मरीजों और उनके परिवारों से बातचीत की और उनकी समस्याएं भी सुनीं। ये मरीज इलाज के लिए दूर-दराज के इलाकों से आए हैं। सर्द रातों और असुविधाओं के बीच इलाज के लिए इंतजार कर रहे हैं।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत के फोटो शेयर किया। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, “बीमारी का बोझ, ठिठुराने वाली सर्दी, और सरकारी असंवेदनशीलता- आज एम्स के बाहर उन मरीजों और उनके परिवारों से मिला, जो दूर-दराज से इलाज की आस में आए हैं। इलाज की राह में वो सड़कों, फुटपाथ और सबवे पर सोने को मजबूर हैं। ठंडी ज़मीन, भूख, और असुविधाओं के बीच भी बस उम्मीद की एक लौ जलाए बैठे हैं। केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों, जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह से नाकाम रही हैं।”
वहीं, कांग्रेस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “इलाज के लिए महीनों का इंतजार, असुविधा और सरकार की असंवेदनशीलता- ये आज दिल्ली एम्स की सच्चाई है। हालात ये हैं कि अपनों की बीमारी का बोझ लिए दूर-दराज से आए लोग इस ठिठुरती सर्दी में फुटपाथ और सबवे पर सोने को मजबूर हैं। राहुल गांधी ने इलाज का इंतजार करते उन मरीजों से मुलाकात कर उनसे बात की और उनकी परेशानियां सुनीं।”
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कौन हैं बुड़ैल जेल ब्रेक कांड का ‘मास्टरमाइंड’, जिसने गोल्डन टेंपल में सुखबीर बादल पर चलाई गोली

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर श्री हरिमंदिर साहिब परिसर में हमले की कोशिश की गई. यह हमला नारायण सिंह चौड़ा ने किया, जो कि पूर्व...
article-image
पंजाब

भाजपा – कांग्रेस नेताओं की सुरक्षा घटी, Y से हटाकर X कैटेगरी में डाले

 पंजाब के भाजपा नेताओं की सुरक्षा में कटौती कर दी गई है। केंद्रीय सरकार ने इन नेताओं की सुरक्षा को Y कैटेगरी से X कैटेगरी में बदल दिया है।  इनमे वो नेता भी शामिल...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रेम आश्रम में विशेष बच्चों के साथ DC जतिन लाल ने बिताए आत्मीय पल

रोहित भदसाली। ऊना, 10 अक्तूबर. उपायुक्त जतिन लाल ने गुरुवार को ऊना के प्रेम आश्रम का दौरा किया और वहां विशेष बच्चों के साथ आत्मीय पल बिताए। उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का...
article-image
पंजाब

रक्षाबंधन भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक: सांपला – महिलाओं ने विजय सांपला के घर पहुंच बांधी राखी

दिव्या ज्योति जागृति संस्थान में साध्वी बहनों से भी राखी बंधवाई  होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता श्री विजय सांपला को शहर की सैकड़ो महिलाओं और भाजपा नेत्रियों ने उनके निवास...
Translate »
error: Content is protected !!