राहुल गांधी ने EC पर आरोप लगाते समय जिस आदित्य श्रीवास्तव का लिया नाम : वो आया सामने ; बोला – कांग्रेस नेता को मेरी पर्सनल डिटेल्स शेयर नहीं करनी चाहिए थी

by

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर चुनाव में धांधली करने के गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने इस दौरान कई सबूत पेश करने का दावा किया और इसी कड़ी में लखनऊ के रहने वाले एक शख्स आदित्य श्रीवास्तव के EPIC नंबर का जिक्र किया।

अपने आरोपों में राहुल गांधी ने आदित्य श्रीवास्तव नाम के शख्स का जिक्र किया और दावा किया कि उनके कई जगह वोट हैं। राहुल ने दावा किया था कि आदित्य श्रीवास्तव के नाम चार अलग-अलग जगहों पर है। राहुल गांधी के आरोपों के बाद मीडिया ने लखनऊ में आदित्य श्रीवास्तव के घर को खोज निकाला. जिसके बाद उन्होंने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया दी है।

कब कराया था वोट ट्रांसफर?

दावा किया कि साल 2019 में आदित्य ने मुंबई में मतदान किया था. आदित्य ने कहा कि कांग्रेस नेता को डिटेल्स शेयर नहीं करनी चाहिए थी. उन्होंने दावा किया लखनऊ का वोटर कार्ड, मुंबई ट्रांसफर कराया था. आदित्य के अनुसार साल 2017 या साल 2018 में वोटर कार्ड ट्रांसफर कराया था. मेरा वोटर आईडी कार्ड नंबर सेम है।

आदित्य ने कहा कि 2021 छोड़कर बेंगलुरु आ गया और फिर से आयोग की वेबसाइट पर वोटर कार्ड ट्रांसफर कराया. मुंबई छोड़ने के बाद मैं कभी वहां मतदान करने नहीं आया. राहुल गांधी द्वारा प्रेस वार्ता में अपनी जानकारी साझा करने पर आदित्य ने कहा कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था. उसमें मेरी फैमिली, फादर का नाम दिख रहा है।

चार जगह कैसे दिख रहा है नाम?

यह पूछे जाने पर कि उनके वोट ट्रांसफर करने के बाद भी नाम चार जगह दिख रहा है, इस पर आदित्य ने कहा कि मैं फॉर्म भर दिया था. मेरे पास नया वोटर आई कार्ड आ गया. मेरा तो उसी वोटर नंबर पर कार्ड ट्रांसफर कराया. मेरे पर केवल बेंगलुरू का ही डेटा आता है. मेरा तो यही मानना है कि अगर मैं वोटर आई कार्ड ट्रांसफर करा रहा हूं तो पुराना वाला हट जाएगा।

अपना नाम देखे जाने पर आदित्य ने कहा कि इस पर मेरी सिर्फ एक प्रतिक्रिया है कि मुझे लगता था कि वोटर आईकार्ड ट्रांसफर होने पर पुराना हट जाता है. प्रेस कांफ्रेंस के बाद मैंने चेक किया तो मेरा नाम केवल बेंगलुरु में ही दिखा रहा है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

छात्राओं को किया मासिक धर्म के प्रति जागरूक – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला होवार में अपराजिता मैं चम्बा की के तहत एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित 

एएम नाथ। चम्बा  :   महिला एवं बाल विकास विभाग की ऒर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला होवार में सोमवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की थीम के अंतर्गत ‘अपराजिता मैं चम्बा’ के तहत...
article-image
पंजाब

बाबा औगढ़ कॉलेज जैजों में कैंसर जांच और जागरूकता कैम्प सफलतापूर्वक संपन्न : खन्ना करीब 500 मरीजों ने उठाया मुफ्त जांच, दवाइयों और चश्मों का लाभ

होशियारपुर 26 अप्रैल  : वर्धमान यॉर्न्स एंड थ्रेड्स के महत्वपूर्ण सहयोग से बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ गर्ल्स कॉलेज जैजों में कैंसर जांच और जागरूकता कैम्प सफलतापूर्वक संपन्न हुआ । इस मौके पूर्व सांसद व...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बांग्लादेश में सिख गुरुद्वारों और मंदिरों की सुरक्षा की रवनीत सिंह बिट्टू ने विदेश मंत्री से अपील की

नई दिल्ली। केंद्रीय रेल और खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री ने आज बांग्लादेश में धार्मिक स्थलों पर हमलों पर चिंता व्यक्त की और ढाका में स्थित सिख धार्मिक स्थलों और देश में हिंदू मंदिरों की...
article-image
पंजाब , समाचार

गढ़शंकर के तेरह वार्डों में 50  उम्मीदवार अब चुनावी मैदान में : वार्ड नंबर 3 में से कांग्रेस के दोनों उम्मीदवारों समेत 10 ने नामांकन पत्र लिए वापिस

चुनाव के लिए सभी पुख्ता प्रबंध कर लिए गए : एसडीएम संजीव कुमार गढ़शंकर।  गढ़शंकर नगर कौंसिल के 13 वार्डों के लिए 61 उम्मदवारो ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। जिनमें से एक का...
Translate »
error: Content is protected !!