रिजल्ट से पहले कांग्रेस संग गठबंधन पर केजरीवाल ने कही बड़ी बात – हमने कोई शादी थोड़ी की है

by

दिल्ली :  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के साथ गठबंधन हमेशा के लिए नहीं है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस यह दोनों पार्टियां सिर्फ इसलिए साथ आईं ताकि बीजेपी को हराया जा सके।  ‘India Today’ के साथ बातचीत में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 4 तारीख को बड़ा सरप्राइज मिलेगा और विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA bloc लोकसभा चुनाव जीतेगी। इस साक्षात्कार में दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी कांग्रेस के साथ परमानेंट गठबंधन में नहीं है। हमारा लक्ष्य सिर्फ अभी बीजेपी को हराना और मौजूदा शासन में गुंडागर्दी तथा तानाशाही को खत्म करना है। केजरीवाल ने कांग्रेस से गठबंधन पर कहा, ‘हमने कोई परमानेंट शादी थोड़ी की है।’

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश को बचाना जरुरी है। जहां कही भी बीजेपी को हराने के लिए गठबंधन की जरुरत थी वहां आप ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया और एक ही प्रत्याशी को उतारा गया। पंजाब में बीजेपी का कोई वजूद नहीं है। आम आदमी पार्टी के मुखिया ने कहा कि वो डरेंगे नहीं और दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है।

इस साक्षात्कार में दिल्ली की रद्द की जा चुकी आबकारी नीति में अपनी गिरफ्तारी को लेकर भी अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया दी है। सीएम केजरीवाल ने कहा, ‘मेरा फिर से जेल में जाना कोई मुद्दा नहीं है। इस देश का भविष्य दांव पर है। वो जब तक मुझे जेल में रखना चाहते हैं उन्हें रखने दीजिए, मैं डरूंगा नहीं।’ उन्होंने कहा कि इसलिए कि सिर्फ बीजेपी चाहती है मैं सीएम पद से इस्तीफा दे दूं लेकिन इसका सवाल ही पैदा नहीं होता है।’

मुख्यमंत्री योगी पर कही यह बात :  अरविंद केजरीवाल ने इस साक्षात्कार में योगी आदित्यनाथ को लेकर पूर्व में कही गई अपनी बात को भी दोहराया। अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘मैं अपनी बात पर खड़ा हूं कि अगर पीएम मोदी जीत जाते हैं तो योगी आदित्यनाथ का भविष्य संशय में आ जाएगा। बीजेपी को इनकार करने दीजिए।’

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के पूर्व मंत्री के बेटा, युवती, पुलिसकर्मी सहित 5 लोग चिट्टे के साथ ग्रिफ्तार : 42 ग्राम हेरोइन बरामद

शिमला :  हिमाचल प्रदेश के शिमला में पूर्व शिअद मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह के बेटे प्रकाश सिंह को एक लड़की समेत चार अन्य लोगों के साथ हिमाचल पुलिस ने शिमला में ड्रग्स रखने के...
article-image
पंजाब , हरियाणा

पंजाब से पंचकूला आ रहे दूध वाहनों की अचानक जांच : डीसी ने सैंपल भरने के दिए निर्देश

मिलावट मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई, बिना नंबर प्लेट वाहनों पर भी कार्रवाई के आदेश पंचकूला: त्योहारी सीजन को देखते हुए पंचकूला जिला प्रशासन ने दूध और अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर...
article-image
पंजाब

The Mashal of ‘Khedan Watan

Cabinet Minister Bram Shankar Jimpa, MP Dr. Raj Kumar Chabbewal, Deputy Commissioner Komal Mittal and Mayor Surinder Kumar along with international players participated in the Mashal march – Cabinet Minister Jimpa and MP Dr....
article-image
हिमाचल प्रदेश

10 सरकारी 31 निजी स्कूलों के टॉपर : HPBOSE 12वीं का रिजल्ट ऑउट, 73.76 % रहा परिणाम

एएम नाथ। धर्मशाला :  हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड HPBOSE द्वारा 12th का रिजल्ट ऑउट कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम 73.76 % रहा। परिणाम पिछले 4 साल में लगातार घटता जा रहा है और...
Translate »
error: Content is protected !!