रिटायर्ड IAS के सौतेले बेटे ने जीजा संग मां से किया रेप : अश्लील वीडियो बनाकर करने लगे अलग अलग तरह की डिमांड, पांच दिनों तक घर के कमरे में उसे बंधक बनाकर रखा

by

मां-बेटे के रिश्ते को सबसे पवित्र माने जाते हैं, लेकिन इस रिश्ते को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया । राजधानी में एक रिटायर्ड आईएएस की पत्नी ने अपने सौतेले बेटे पर रेप का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि उसके सौतेले बेटे ने अपने जीजा के साथ मिलकर पांच दिनों तक घर के कमरे में उसे बंधक बनाकर रखा और रेप किया।  इस दौरान बेटे ने उसका आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया।

राजधानी लखनऊ के शक्तिनगर निवासी पीड़िता का निकाह नवंबर 2020 में जम्मू कश्मीर बांदीपुरा निवासी रिटायर आईएएस से हुआ था।  जिनकी यह दूसरी शादी थी।  पीड़ित महिला के मुताबिक अप्रैल 2024 में दामाद और सौतेले बेटे ने करीब पांच दिन तक बंधक बना कर रेप किया ।  महिला ने बताया कि जब उसका निकाह हुआ तो वह 38 साल की थी और उसके पति 70 साल के थे।  उसके पति 2009 में आईएएस से रिटायर्ड हुए थे और उसके 9 साल बाद 2018 को उनकी पहली पत्नी की मौत हो गई थ। . उनके दो बेटी और एक बेटा था। शादी के बाद वह कश्मीर में ही रहने लगी थी।

अश्लील वीडियो बनाकर करने लगे डिमांड :   पीड़िता ने बताया कि, शुरुआत में सब कुछ तो ठीक चल रहा था, लेकिन उसके कुछ दिन बाद उनका सौतेला बेटा धमकी देने शुरू कर दिया कि, वो भले ही उसके पिता की दूसरी पत्नी है, लेकिन प्रॉपर्टी पर बिल्कुल नजर न रखना।  इन्हीं बात को लेकर हर वक्त उसे धमकाया जाता था।  जब उसने इसका विरोध किया उसके बाद उनका सौतेला बेटा अपने जीजा के साथ उससे अलग अलग तरह की डिमांड करने लगे।

दोनों ने पांच दिनों तक किया रेप :   महिला के मुताबिक, उनके घर पर एक व्यक्ति एक लक्जरी गाड़ी से आया करता था। उसे कई बार बैग से नशे की सामग्री निकालते हुए देखा था।  ऐसे में वह घबरा गई और उनके घर पर आने का विरोध किया। इस पर उसका सौतेला बेटा नाराज हो गया और अपने जीजा के साथ मिलकर 11 अप्रैल 2024 से 15 अप्रैल 2024 तक एक कमरे में बंद कर दिया। उसे बंधक बनाकर कई बार दुष्कर्म किया गया।  इतना ही नहीं उसका वीडियो भी बनाया गया। किसी तरह जान बचाकर लखनऊ भाग आईv

सौतेले बेटे और उसके जीजा के खिलाफ FIR

पीड़िता ने बताया कि उसने इसकी शिकायत लखनऊ के गाजीपुर पुलिस स्टेशन पर की, लेकिन उसकी सुनी नहीं गई. इसके बाद उन्होंने लखनऊ कमिश्नर से शिकायत की थी. 21 जून 2024 को गाजीपुर थाने में सौतेले बेटे और उसके जीजा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. पीड़िता के मुताबिक, एफआईआर दर्ज होने के 15 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह थाने पहुंचकर जांच अधिकारी से मुलाकात की.

इंस्पेक्टर ने कही ये बात

पीड़ित महिला के अनुसार पुलिस ने उससे कहा कि कार्रवाई करने के लिए दो-दो महिला और पुरुष दरोगा समेत छह पुलिसकर्मी कश्मीर जाएंगे. उनके लिए छह एयर टिकट करवा दो तो कार्रवाई कर दी जाएगी. हालांकि इंस्पेक्टर गाजीपुर विकास राय ने बताया कि विवेचना के दौरान घटना जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा में होने का पता चला. ऐसे में जांच बांदीपुरा पुलिस स्टेशन को ट्रांसफर की गई है.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हाईकोर्ट ने अधिसूचना पर रोक बढ़ाई : 9 नगर निगम, 100 से अधिक नगर परिषदों के चुनाव फिर अटके …जानिए

चंडीगढ़ :  राज्य के 9 नगर निगमों और 100 से अधिक नगर परिषदों/नगर पालिकाओं के चुनावों की अधिसूचना जारी करने पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने लगाई गई अंतरिम रोक को मार्च के तीसरे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रावमापा गोंदपुर जयचंद में सड़क सुरक्षा पर जागरूकता शिविर आयोजित

रोहित जसवाल। ऊना, 30 जनवरी। जिला ऊना में सड़क सुरक्षा माह के तहत गुरुवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गोंदपुर जयचंद में सड़क सुरक्षा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।...
article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी ने पंजाब राज्य के सभी ब्लॉक इंचार्ज और सर्किल इंचार्ज के पदों को तुरंत प्रभाव से किया भंग

चंडीगढ़  :  आम आदमी पार्टी ने पंजाब के सभी ब्लॉक इंचार्ज और सर्किल इंचार्ज के पदों को तुरंत प्रभाव से भंग किया जल्द ही संगठन में विस्तार होगा ।  जल्द नये पदाधिकारियों कि नियुक्ति...
article-image
पंजाब

कौन हैं सुनंदा शर्मा, जिनका फैन को गले लगाने वाला वीडियो हुआ वायरल

चंडीगड़ :  पंजाब की मिट्टी से निकली आवाज़ सुनंदा शर्मा आज सिर्फ एक गायिका नहीं, बल्कि एक ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें उन्होंने मंच पर एक...
Translate »
error: Content is protected !!