रिश्ते में लगते देवर ने भाबी की हत्या की : पुलिस ने मामला किया दर्ज

by

माहिलपुर : थाना माहिलपुर के अधीन पड़ते गांव जस्सोवाल में 35 वर्षीय महिला का शव मिलने पर गांव की पंचायत द्वारा सैला खुर्द पुलिस चौकी इंचार्ज को सूचना देने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर के शवगृह में रखवा दिया गया था। रविवार को पुलिस ने महिला की हत्या के मामले में उसके पति के चाचा के लड़के पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। वही मिरतका के मायके वालों ने भी हत्या का संदेह जताया था। मिरतक महिला के चाचा सुभाष चंद व भाई संजीव कुमार पुत्र सोहन लाल निवासी दोहलरों ने थाना माहिलपुर में पत्रकारों को बताया था कि सुनीता की शादी 19 साल पहले सुरिंदर कुमार पुत्र महिंदर निवासी जस्सोवाल के साथ कि थी और उसके 16 वर्ष का एक बेटा व 12 वर्ष की एक बेटी है। उन्होंने बताया कि शादी के बाद अक्सर लड़ाई झगड़ा होता था जिसके बारे में सुनीता ने उसे बताया था और उन्होंने दोनों को समझा राजीनामा करवा दिया था। उन्होंने कहा कि शनिवार को जस्सोवाल गांव की पंच कमलेश ने उन्हें फोन पर बताया था कि सुनीता की तबियत ठीक नहीं है इसलिए वह जस्सोवाल पहुंचे। सुभाष चंद ने बताया कि जब वह सुनीता के घर पहुंचे तो उन्हें सुनीता दिखाई नहीं दी और न ही उनके परिवार ने उसके संबंध में कुछ बताया। उन्होंने कहा कि काफी समय बाद पुलिस द्वारा बताया गया कि सुनीता की मौत हो गई है और उसका शव सिविल अस्पताल गढ़शंकर के शवगृह में रखवा दिया गया है और इस संबंध में जांच की जा रही है।
प्रेम संबंध बने मोत का कारण…..पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज….
इस संबंध में एसएचओ माहिलपुर जसवंत सिंह ने बताया कि सुनीता की हत्या के आरोप में हैपी नाम के युवक पर मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि सुनीता का हैपी के साथ इश्क-मुश्क हत्या का काऱण बना और हैपी ने लोहे की राड से सुनीता की हत्या की है इस संबंध में हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अब बिना NOC के होगी प्लॉटों की रजिस्ट्री : 2024 से पहले किसी भी इल्लीगल कॉलोनी में खरीदे गए 500 वर्ग गज तक के प्लॉट को लेकर NOC की जरूरत नहीं होगी

चंडीगढ़  : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपना वादा पूरा करते हुए विधानसभा में पेश किए जाने वाले पंजाब अपार्टमेंट एंड प्रॉपर्टी रेगुलेशन (शोध) बिल-2024 तैयार कर लिया गया है।  जिसके तहत पंजाब...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

400 ग्राम हेरोईन सहित दो ग्रिफतार : हेरोईन की कीमत करीब चार करोड़

गढ़शंकर : एसटीएफ जालंधर रेंज दुारा गढ़शंकर के गांव बोड़ा के निकट नाकाबंदी दौरान दो तस्करों से 400 ग्राम होरोईन बरामद कर दोनों तस्करों को ग्रिफतार कर लिया है। एसटीएफ जालंधर के इंस्पेकटर हरदीप...
article-image
पंजाब

दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर द्वारा विचार-विमर्श एवं सावन कवि दरबार आयोजित 

गढ़शंकर, 9 अगस्त: दोआबा साहित्य सभा (रजि.) गढ़शंकर ने साहित्य सभा की मासिक बैठक में विचार-विमर्श एवं सावन कवि दरबार का आयोजन किया, जिसमें सभा के सदस्यों के अलावा गढ़शंकर तहसील में सक्रिय विभिन्न...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार का बड़ा कदम: राज्य में कैंसर का इलाज होगा मुफ्त, 40 हजार रुपए की कीमत वाला टीका भी लगाया जाएगा मुफ्त

एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी घोषणा की है। राज्य में मुफ्त इलाज के साथ 40 हजार रुपए की कीमत वाला टीका भी मुफ्त में...
Translate »
error: Content is protected !!