गीतांश टीवीएस ने होशियारपुर में शोरूम की शुरुआत की :

by

टीवीएस मोटरबाइक्स और स्कूटर्स की विस्तृत रेंज उपलब्ध है नए शोरूम में, बिक्री के बाद बेहतरीन सर्विसेज का वादा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  गीतांश टीवीएस शोरूम के भव्य उद्घाटन के साथ होशियारपुर के ऑटोमोबाइल क्षेत्र में एक नई शुरुआत हो गई है। इस अत्याधुनिक आउटलेट का उद्घाटन श्री अरबिंद कुमार गुप्ता, एवीपी एंड रीजनल बिज़नेस हेड (आरबीएच)-नॉर्थ जोन, टीवीएस मोटर कंपनी ने किया। वे इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। इस अवसर पर, श्री पी. बिनॉय कुमार, रीजनल मैनेजर-सर्विस, नॉर्थ, टीवीएस मोटर कंपनी और श्री लव गोयल, मैनेजिंग डायरेक्टर, गीतांश टीवीएस भी उपस्थित थे।

आउटलेट का उद्घाटन करने के बाद, श्री अरबिंद कुमार गुप्ता ने कहा, “यह नया शोरूम अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है और ग्राहकों को बाइक, स्कूटर, इलेक्ट्रिक वाहन और यहाँ तक कि मोपेड जैसी सभी प्रमुख टीवीएस मॉडलस एक ही छत के नीचे उपलब्ध करवाएगा।”

इस आउटलेट में टीवीएस अपाचे सीरीज़ की स्टाइलिश बाइक्स – अपाचे 310, अपाचे 180 और अपाचे 160 – प्रदर्शित हैं। रोनिन 225 सीसी, टीवीएस रेडर, टीवीएस स्पोर्ट और टीवीएस रेडियन भी इस सीरिज़ का हिस्सा हैं। स्कूटर कैटेगरी में, जुपिटर 125 सीसी और जुपिटर 113 सीसी स्मार्ट कनेक्ट उपलब्ध हैं। टीवीएस आईक्यूब (इलेक्ट्रिक स्कूटर) का इको-फ्रैंडली विकल्प भी गीतांश टीवीएस के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का हिस्सा है, जो सस्टेनेबल मोबिलिटी के प्रति टीवीएस की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। केवल बाइक और स्कूटर ही नहीं, बल्कि मोपेड भी प्रोडक्ट ऑफर्स का हिस्सा हैं। मोपेड एक्सएल-100 भी उपलब्ध है। गीतांश टीवीएस में दोपहिया वाहनों की कीमत 43,000/- से 3,00,000/- तक है।

श्री लव गोयल, मैनेजिंग डायरेक्टर, गीतांश टीवीएस ने कहा, “हमारा शोरूम 5000 वर्ग फुट के विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है। हमारा लक्ष्य होशियारपुर और आसपास के इलाकों के लोगों को बेस्ट टीवीएस प्रोडक्ट और सर्विसेज प्रदान करना है।”

लव गोयल ने आगे कहा कि “यह आउटलेट एक बड़े एरिया में ग्राहकों की सेवा के लिए रणनीतिक रूप से स्थित है। होशियारपुर शहर के अलावा, यह चंडीगढ़ रोड पर चब्बेवाल, फगवाड़ा रोड पर मेहतियाना, जालंधर रोड पर मंडियाला, दसूहा रोड पर भीखोवाल, टांडा रोड पर लाचोवाल, और चिंतपूर्णी रोड व ऊना रोड पर भी ग्राहकों को सेवाएं प्रदान करेगा।”

श्री पी. बिनॉय कुमार ने कहा, “टीवीएस हमेशा से अपने ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। यह शोरूम इस क्षेत्र में खरीदारी के दौरान और खरीदारी के बाद, दोनों दौर में बेस्ट ऑटोमोटिव अनुभव प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम है, जिसमें बिक्री के बाद बेहतरीन ऑटोमोबाइल सेवा प्रदान करने के लिए बेमिसाल फॉलोअप भी शामिल है।”

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के मंडी में 61 किलो पोस्त जब्त : पंजाब के 2 युवक गिरफ्तार

मंडी : प्रदेश में चल रहे एंटी-ड्रग अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है, मंडी जिला पुलिस ने आज मंडी जिले में भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए हैं और पंजाब के दो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गुरुद्वारा समझकर घुस गया : दिल्ली विधानसभा में घुसपैठ के आरोपी की अजीब दलील

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा को लेकर सोमवार को हुई घटना ने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। विधानसभा का गेट तोड़कर अंदर घुसने वाले आरोपी सरबजीत को दिल्ली पुलिस ने मंगलवार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘मेरी बात को तोड़-मरोड़कर पेश किया.’, आलोचना के बाद दीपेंद्र हुड्डा बोले- सिख समाज हमारा अपना परिवार

 काग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने इस बात से इनकार किया है कि उन्होंने सिख विरोधी दंगों के दोषी सज्जन कुमार को ‘रोल मॉडल’ कहा था। हुड्डा की उनके बयान को लेकर कांग्रेस नेताओं ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सेना भर्ती कार्यालय शिमला की वर्ष 2024-25 की भर्ती रैली रामपुर बुशहर में सम्पन्न : शिमला, सिरमौर, सोलन व किन्नौर के युवाओं ने जमकर बहाया पसीना – कर्नल पुष्विन्दर कौर

रोहित भदसाली। शिमला 09 सितम्बर – रामपुर बुशहर में 03 सितम्बर से 09 सितम्बर तक अग्निवीर भर्ती का आयोजन सेना भर्ती कार्यालय शिमला द्वारा किया गया । इस भर्ती रैली में सेना भर्ती कार्यालय...
Translate »
error: Content is protected !!