रिश्वत के पैसे के बंटवारे का वीडियो वायरल : बंदोबस्त अधिकारी ने लेखपाल व लिपिक को कर दिया निलंबित

by

एएम नाथ। हमीरपुर : हमीरपुर जिले में रिश्वत मांगने वाले चकबंदी लेखपाल का ऑडियो वायरल होने के 24 घंटे के अंदर विभाग एक वीडियो भी वायरल हो गया। इसमें चकबंदी लेखपाल प्रखर चौधरी और कनिष्ठ सहायक प्रशांत पांडेय के बीच रिश्वत के रुपये के बंटवारे को लेकर बातचीत हो रही है।  बंदोबस्त अधिकारी ने दोनों को निलंबित कर दिया है।

                          मुख्यालय स्थित चकबंदी कार्यालय में तैनात चकबंदी लेखपाल और कनिष्ठ सहायक का रिश्वत के रुपये के लेनदेन को लेकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में बाबू लेखपाल से एरियर बनाने के नाम पर रुपये लेते दिख रहा है। इसमें वह बजट आने के बाद भुगतान करने की बात कह रहा है। बोल रहा है कि मोबाइल में रिकार्डिंग तो नहीं कर रहे हो। यहां आया करो तो मोबाइल फोन अंदर जेब में डालकर आया करो। काम न हुआ तो अपना पैसा वापस ले जाना। वहीं संबंधित लेखपाल दो हजार रुपये बाद में देने की बात कह रहा है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

बंदोबस्त अधिकारी खालिद अंजुम ने वायरल वीडियो की जांच चकबंदी अधिकारी जेके पराशर से करवाई। जिसमें आरोप सही पाए गये। इसके बाद दोनों को निलंबित कर मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। मामले की जांच चकबंदी अधिकारी विमल कुमार को सौंपी गई है। इससे पहले बीते दिन सरीला तहसील में वरासत दर्ज कराने के लिए रिश्वत मांगने के आरोप में चकबंंदी लेखपाल को निलंबित किया जा चुका है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब का नया कीर्तिमान स्थापित : शुरुआत से अब तक की सबसे अधिक जीएसटी प्राप्ति, विकास दर में भारत में सबसे आगे

पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी एवं कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां घोषणा की कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने अप्रैल 2026 के लिए कर राजस्व...
article-image
पंजाब

55 से अधिक भेड़-बकरियों की मौत :सोलन–सपाटू मार्ग पर आकाशीय बिजली का कहर

एएम नाथ। सोलन : सोलन जिले के सोलन–सपाटू मार्ग पर देवठी के पास आज तड़के एक बेहद दुखद प्राकृतिक हादसा सामने आया। सुबह करीब 3:45 बजे हल्की बारिश के दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

दूध के समर्थन मूल्य में 6 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी : धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और कम चर्चित पर्यटन स्थलों को लोकप्रिय बनाने पर ध्यान

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट अनुमान 2025-26 प्रस्तुत करना शुरू कर दिया है। सत्ता पक्ष के विधायकों ने मेजें थपथपाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। सुक्खू ने...
article-image
पंजाब

पंजाब में जिला रक्षा सेवा कल्याण अधिकारी पदों के लिए आवेदन शुरू

चंडीगढ़ ; पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) ने जिला रक्षा सेवा कल्याण अधिकारी (ग्रुप-ए) के पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार 3 नवंबर 2025 तक ppsc.gov.in पर आवेदन कर...
Translate »
error: Content is protected !!