रिश्वत केस में गिरफ्तार महिला SHO का वीडियो वायरल : कैमरे के सामने बोली—‘हिम्मत रखनी चाहिए’

by

फिरोजपुर/मोगा । पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार की गई कोट ईसा खान थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता बावा का गिरफ्तारी के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए वह मुस्कुराती नजर आ रही हैं और कहती सुनाई दे रही हैं कि “हिम्मत रखनी चाहिए, उतार-चढ़ाव आते रहते हैं।”

विजिलेंस ब्यूरो ने सुनीता बावा और उनके गनमैन होमगार्ड जवान गुरअवतार सिंह को कथित तौर पर 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। कार्रवाई पीड़ित की शिकायत के आधार पर फिरोजपुर रेंज की इंस्पेक्टर गगनदीप कौर की टीम द्वारा की गई।

गंभीर आरोपों के बीच मुस्कुराती नजर आईं SHO

वायरल वीडियो में पत्रकारों ने जब सुनीता बावा से रिश्वत के आरोपों को लेकर सवाल किया तो वह मुस्कुराते हुए कहती दिखाई देती हैं—“देखो, जेल का एक नया मॉड्यूल शुरू हो गया है, देखते हैं क्या होता है।”

जब उनसे पूछा गया कि इतनी गंभीर स्थिति में भी वह कैसे मुस्कुरा रही हैं, तो उन्होंने जवाब दिया कि “बिल्कुल, हिम्मत रखनी चाहिए। उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, कोई बात नहीं। अच्छे की उम्मीद करो।”

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी प्रतिक्रिया को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, वायरल वीडियो में कही गई बातों का संदर्भ और पूरा घटनाक्रम जांच के निष्कर्षों से ही स्पष्ट होगा।

50 हजार पहले लेने और इतने ही रुपये और मांगने का आरोप

विजिलेंस के अनुसार, कोट ईसा खान पुलिस ने हाल ही में खोसा रणधीर निवासी एक व्यक्ति को कथित तौर पर नशीले पदार्थों के मामले में गिरफ्तार किया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसी मामले का हवाला देकर SHO सुनीता बावा ने नूरपुर हकीमियां गांव के राजविंदर सिंह को ड्रग तस्करी के केस में फंसाने की धमकी दी।

शिकायत के मुताबिक, कथित तौर पर उससे पैसे की मांग की गई। आरोप है कि 50 हजार रुपये पहले लिए जा चुके थे और 50 हजार रुपये की अतिरिक्त मांग की जा रही थी। इसी शिकायत के आधार पर विजिलेंस ब्यूरो ने कार्रवाई करते हुए SHO और उसके गनमैन को गिरफ्तार किया।

मामले में आगे की कार्रवाई और आरोपों की वास्तविकता विजिलेंस जांच तथा न्यायिक प्रक्रिया में सामने आएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हरजीत कौर का कातिल गया पकड़ा : तलाक लिया फिर की दूसरी शादी

 जालंधर : जालंधर तलाकशुदा महिला की हत्या मामले में पुलिस ने एक महीने बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही जालंधर ग्रामीण की लोहियां पुलिस ने महिला की हत्या की गुत्थी को...
article-image
पंजाब

NRI Donates ₹25,000 to Eye Bank

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.16 : The Rotary Eye Bank and Corneal Transplantation Society recently performed a cornea transplant on a three-year-old child, restoring the child’s sight. Inspired by this, NRI Vijay Pal Jagpal and his wife...
article-image
पंजाब

शिक्षित बेरोजगारों को अधिकतम ऋण देकर बैंक मजबूत हुए:-डिप्टी आयुक्त विकास हरबीर सिंह

होशियारपुर, 16 फरवरी ( मनजिंदर कुमार पेंसरा ) बैंकों को शिक्षित बेरोजगार युवाओं को विभिन्न ऋण योजनाओं के माध्यम से उन्हें सशक्त बनाने के लिए उन्हें अधिक से अधिक ऋण प्रदान करना चाहिए।  यह...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर चक्का जाम : हिमाचल के एंट्री टैक्स के खिलाफ पंजाब के ट्रांसपोर्टरों का फूटा गुस्सा

रोपड़ : हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा बाहरी राज्यों के वाणिज्यिक वाहनों पर लगाए गए एंट्री टैक्स के विरोध में शनिवार को पंजाब के ट्रांसपोर्टरों ने मोर्चा खोल दिया। टैक्सी और ट्रांसपोर्ट यूनियनों के सदस्यों...
Translate »
error: Content is protected !!