रिसर्च स्कॉलरों के लिए मुश्किलें : रिसर्च स्कॉलरों को इस साल की हॉस्टल फीस एडवांस में जमा करानी होगी

by

शिमला : हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने वाले रिसर्च स्कॉलरों के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। एचपीयू के हॉस्टल में रहने वाले रिसर्च स्कॉलरों के लिए प्रशासन की ओर से एक नोटिस जारी किए गया है। रिसर्च स्कॉलरों को इस साल की हॉस्टल फीस एडवांस में जमा करानी होगी। ऐसा न करने वाले रिसर्च स्कॉलरों को हॉस्टल से बाहर कर दिया जाएगा। एचपीयू के चीफ वार्डन ने यह नोटिस जारी किया है।
एचपीयू प्रशासन की ओर से जारी किए गए नोटिस के मुताबिक, रिसर्च स्कॉलरों को 1 जनवरी से लेकर 30 जून तक की एडवांस फीस देनी होगी। कई स्टूडेंट ऐसे हैं, जिन्होंने पिछले सेशन की फीस भी जमा नहीं करवाई हैं। ऐसे में प्रशासन ने कड़े कदम उठाते हुए रिसर्च स्कॉलरों को इस तरह का नोटिस जारी किया है। 20 फरवरी से लेकर 28 फरवरी तक ऑफलाइन मोड पर स्कॉलर फीस जमा करवा सकते हैं। हॉस्टल के लिए आवेदन करने वाले छात्रों से एक साथ ही एक वर्ष की फीस ले ली जाती है। करीब 7 हजार रुपए हॉस्टल फीस रखी गई है। हालांकि, यह फीस एक वर्ष के हिसाब से ज्यादा नहीं है, लेकिन विवि में दूर-दराज के क्षेत्राें के छात्र-छात्राएं पढ़ने के लिए आते हैं। आर्थिक तंगी के चलते फीस चुकाना उनके लिए मुश्किल हाे जाता है।

हिमाचल यूनिवर्सिटी में 15 हॉस्टल
हिमाचल प्रदेश विवि में15 हॉस्टल हैं। इनमें से 11 हॉस्टल छात्राओं व 4 हॉस्टल लड़कों के लिए है। इनमें करीब 1600 स्टूडेंट रहते हैं, जिनमें 1120 छात्राएं हैं। इसमें 100 के करीब रिसर्च स्कॉलर भी हैं, जिनमें से कई PHDभ् के अलावा अन्य रिसर्च वर्क भी कर रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्कूल नर्सरी में दाखिले से पहले बच्चे की परीक्षा नहीं ले सकेंगे

एएम नाथ : शिमला । हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूल नर्सरी कक्षाओं में दाखिले के लिए बच्चों की लिखित व मौखिक परीक्षा नहीं ले सकेंगे। दाखिला देते समय कोई भी भेदभाव छात्रों के साथ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कंगना रनौत को बख्सने के मूड में नहीं हैं दादी मोहिंदर कौर….क्या सजा दिलवाकर ही लेंगी दम?

चंडीगढ़ : बालीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत मानहानि के एक मामले में बठिंडा की अदालत में पेश हुईं. वहां उन्हें माफ़ी मांगने और ‘गलतफहमी पर खेद जताने’ के बाद जमानत मिल गई....
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विधायक फंड को 10 करोड़ से बढ़ाकर 15 करोड़ करने का निर्णय : देश में अब तक किसी राज्य ने नहीं किया ऐसा

दिल्ली कैबिनेट ने गुरुवार की एक बड़ा फैसला लेते हुए दिल्ली में विधायक फंड को प्रतिवर्ष 10 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 15 करोड़ रुपये करने का फैसला लिया है. इस विषय में प्रेस-कॉन्फ्रेंस के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो तथा सहायिका के भरे जाएंगे 10 पद : इन पदों के आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2023 निर्धारित

धर्मशाला, 18 अक्तूबर। बाल विकास परियोजना देहरा के अधीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो तथा सहायिका के 10 पद भरे जाएंगे। ग्राम पंचायत म‌‌झीण के मझीण तथा दबकेहड़ केंद्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के एक-एक पद...
Translate »
error: Content is protected !!