रेल संपर्क को लेकर चिंता: सांसद मनीष तिवारी ने संसद में उठाई चंडीगढ़ की आवाज

by

सिटी ब्यूटीफुल’ को बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए: रेलवे की उपेक्षा को लेकर केंद्र सरकार बोला हमला

नई दिल्ली/चंडीगढ़, 11 फरवरी: चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में चंडीगढ़ की रेल कनेक्टिविटी के पुनः विकास और मजबूती जैसे अहम व गंभीर मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया है। हालांकि तिवारी ने लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी मुलाकात कर चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के पुनः विकास में हो रही लागत और समय सीमा में बढ़ोतरी की समीक्षा करने व चंडीगढ़ से रेल सेवाओं को मजबूत करने के लिए ट्रेनों की संख्या बढ़ाने के अलावा, अतिरिक्त ठहराव देने और नई ट्रेनें शुरू करने की मांग की थी। हालांकि, उनकी इस मांग पर कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया, जिसके बाद तिवारी ने प्रश्न संख्या 2021 के माध्यम से इस मुद्दे को औपचारिक रूप से लोकसभा में उठाया।

प्रश्न में तिवारी ने पूछा कि क्या सरकार को चंडीगढ़ के लिए बेहतर रेल संपर्क को लेकर उनके द्वारा दिए गए विभिन्न ज्ञापनों की जानकारी है, जिनमें कटरा और अमृतसर मार्ग पर चंडीगढ़ और मोहाली में सुपरफास्ट ट्रेनों के ठहराव व राजस्थान के लिए बेहतर कनेक्टिविटी की मांग शामिल है। यदि इन्हें जानकारी है, तो इनके क्या विवरण हैं।

तिवारी ने यह भी पूछा कि क्या इन ज्ञापनों पर कोई कार्रवाई शुरू की गई है, जिनमें वंदे भारत, शताब्दी, संपर्क क्रांति, राजधानी और अन्य सुपरफास्ट ट्रेनों के चंडीगढ़ व मोहाली में ठहराव की फिजीबिलिटी की जांच शामिल है। जिसे लेकर उन्होंने जोर देते हुए, कहा कि इन मार्गों पर बड़ी संख्या में छात्र, पेशेवर, वकील और श्रद्धालु यात्रा करते हैं।

इसी तरह, तिवारी ने श्री खाटूश्याम, अजमेर शरीफ, पुष्कर, बीकानेर और अन्य स्थानों के लिए सीधे रेल संपर्क की आवश्यकता पर बल देते हुए, पूछा कि क्या इन स्टेशनों के लिए सीधी रेल सेवा उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने कदम उठाए हैं। उन्होंने यह भी सवाल किया कि क्या सरकार ट्रेन संख्या 22451/22452 (चंडीगढ़-बांद्रा) को दैनिक रूप से चलाने की जनता की मांग को पूरा करने का प्रस्ताव रखती है। तिवारी ने कहा कि यदि इस संबंध में कोई ठोस कदम उठाया गया है, तो सरकार को उसका विवरण देना चाहिए और यदि नहीं, तो इसके कारण स्पष्ट करने चाहिएं।

उन्होंने सरकार के जवाब पर गहरी निराशा व्यक्त करते हुए, ने कहा कि संबंधित मंत्री द्वारा विस्तृत उत्तर दिए जाने के बावजूद उसमें चंडीगढ़ के तरक्की और पुनः विकास के प्रति सकारात्मक रुख दिखाई नहीं देता। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि चंडीगढ़ से जुड़े महत्वपूर्ण और वास्तविक मुद्दों को केंद्र सरकार द्वारा नजरअंदाज किया जा रहा है। तिवारी ने केंद्र सरकार और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से अपील की है कि वे जनता के हित में उनके द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों और ज्ञापनों पर बिना किसी देरी के कार्रवाई करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पुरानी पेंशन बहाली के लिए संगरूर रैली के लिए गढ़शंकर से जत्था रवाना

गढ़शंकर, 3 अक्तूबर : पुरानी पेंशन प्राप्ति मोर्चा द्वारा पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए आयोजित विशाल रैली के तीसरे दिन गढ़शंकर से तहसील गढ़शंकर तथा माहिलपुर के एनपीएस लागू कर्मचारियों का जत्था...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

देनोवाल खुर्द में युवक की रहस्यमयी स्थिति में मौत : नशे की ओवरडोज से मौत होने का संदेह

गढ़शंकर, 8 अक्तूबर : गढ़शंकर के निकटवर्ती  गांव देनोवाल खुर्द में आज एक युवक की रहस्य में स्थिति में शव मिला । लोगों ने गांव में स्थित गुगा जाहर पीर की जगह पर एक...
पंजाब

सौ नशीली गोलीयों स्मेत युवक काबू

गढ़शंकर: गढ़शंकर पुलिस ने एक सौ नशीली गोलीयों स्मेत एक नशा तस्कर को काबू किया हैI प्राप्त जानकारी मुताबिक गढ़शंकर पुलिस की एक पुलिस पार्टी बंगा रोड़ पर गांव चौहड़ा के पास गशत पर...
article-image
पंजाब , समाचार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी ने सबसे पहले छोटे साहिबजादों की याद में बने फतेहगढ़ साहिब स्थित गुरुद्वारे में माथा टेका

पंजाब में शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मंडी गोबिंदगढ़ से अगले पढ़ाव के बाद अब शाम तकरीबन 6.10 बजे खन्ना पहुंच गई। रास्ते में हल्की बूंदाबांदी भी थी, लेकिन राहुल गांधी...
Translate »
error: Content is protected !!