रेलवे द्वारा बंद किए गए फाटक को खोलने की मांग को लेकर लोगों का धरना जारी

by

गांवों की पंचायतों ने कहा कि अगर जल्द रेलवे फाटक ना खोला गया तो 13 फरवरी को किया जाएगा चक्का जाम
गढ़शंकर : गढ़शंकर से होकर गुजरती नवांशहर-जेजों रेल लाइन पर रेलवे द्वारा करीब 3 वर्ष पहले कई गांवों को जाती सड़कों पर रेल फाटकों को लोगों के भारी विरोध के बावजूद बंद कर दिया गया था। इस संबंध में विभिन्न गांवों की पंचायतों द्वारा पिछले लंबे अरसे से रेलवे के उच्च अधिकारियों को उक्त रेलवे फाटक खोलने के लिए मांग पत्र दिए जा चुके हैं। परंतु रेलवे द्वारा फाटक ना खोलने के रोष स्वरूप गांव बसियाला के नजदीक पड़ते बंद किए गए रेलवे फाटक पर
विभिन्न गांव की पंचायतों और लोगों द्वारा पिछले 4 दिन से लगातार धरना दिया जा रहा है। उक्त लोगों ने कहा कि जब तक रेलवे द्वारा बंद किए गए फाटक को खोला नहीं जाता तब तक संघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर पर गांव बसियाला के सरपंच हरदेव सिंह, गुरचरण सिंह, दर्शन सिंह मट्टू और मनजीत सिंह बिल्ला ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बंद किए गए रेलवे फाटक को तुरंत ना खोला गया तो 13 फरवरी को गढ़शंकर-नवांशहर मार्ग और रेलवे लाइन पर धरना प्रदर्शन करके चक्का जाम किया जाएगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस अवसर पर बड़ी गिनती में आसपास के गांवों के लोग मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

ओवरलोडिड बसों व अन्य वाहनों के काटे गए चालान

होशियारपुर, 23 अक्टूबरः  रिजनल ट्रांसपोर्ट अधिकारी आर.एस. गिल ने बताया कि कमाही देवी, दातारपुर और तलवाड़ा क्षेत्रों में बस ट्रांसपोर्टर्स द्वारा यात्रियों को ओवरलोड करके उनकी जान को खतरे में डालने के कई मामले...
article-image
पंजाब

किसानी संघर्ष में शहीद हुए किसानों के परिवारों को कुल हिंद किसान सभा द्वारा किया सम्मानित

गढ़शंकर : कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सरहदों पर चल रहे किसानी संघर्ष को आज 1 वर्ष पूरा हो गया है और इस संघर्ष की बदौलत ही किसान संगठन कृषि कानून वापस कराने...
article-image
पंजाब

Senior Journalist Daljeet Ajnoha in

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/June — On the occasion of the 75th anniversary celebration of the prestigious Vidya Mandir School in Hoshiarpur, senior journalist Daljit Ajnoha held a special interaction with renowned educationist Prof. Nazam Riar. During...
article-image
पंजाब

CISCE Result :- बेटियों ने पंजाब में लहराया परचम : 10वीं में दामिनी ने पाए 98% अंक, 12वीं में अगम 97% के साथकिया टॉप

चंडीगढ़ । काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) ने कक्षा 10वीं आईसीएसई और 12वीं आईएससी परीक्षाओं का परिणाम जारी कर दिया है। मजीठा रोड स्थित सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों...
Translate »
error: Content is protected !!