रैत में 25 करोड़ के विभिन्न कार्य प्रगति पर : केवल सिंह पठानिया

by
राजकीय प्राइमरी स्कूल रैत में 4 लाख से बने अतिरिक्त कमरे का लोकार्पण, रैत डे-बोर्डिंग स्कूल भवन का शिलान्यास जल्द
शाहपुर, 13 अप्रैल :  शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय रैत में 4 लाख रुपये की लागत से बने अतिरिक्त कमरे का विधिवत लोकार्पण किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए क्लस्टर प्रणाली लागू की गई है। इसके माध्यम से प्रयोगशालाओं, खेल मैदान, पुस्तकालय एवं अन्य संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक और उन्नत सुविधाएं मिलेंगी।
उन्होंने बताया कि रैत में लगभग 25 करोड़ रुपये के विकास कार्य वर्तमान में प्रगति पर हैं, जबकि इससे पहले भी उन्होंने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में करीब इतनी ही राशि के विभिन्न विकास कार्य करवाए थे।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मुख्यमंत्री द्वारा जल्द ही रैत में डे-बोर्डिंग स्कूल भवन का शिलान्यास किया जाएगा।
विधायक ने नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए शुरू की गई बाल पौष्टिक आहार योजना का जिक्र करते हुए बताया कि सप्ताह में एक दिन बच्चों को अंडा या स्थानीय फल उपलब्ध करवाया जा रहा है, जिससे उनके पोषण स्तर में सुधार होगा।
अपने संबोधन में उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि उन्हें गर्व है कि उन्होंने इसी स्कूल से शिक्षा प्राप्त की है और आज वे अपने विद्यालय के लिए योगदान दे पा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपने बचपन की यादें भी साझा कीं।
उन्होंने अप्पर रैत महिला मंडल, अंबेडकर महिला मंडल, कमल महिला मंडल और शक्ति महिला मंडल को शाहपुर वेलफेयर सोसाइटी की ओर से 11-11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि के चेक भी भेंट किए।
उन्होंने प्राइमरी स्कूल रैत के बच्चों को अपनी ओर से स्कूल बैग भी भेंट किए ।
इससे पहले विधायक ने रैत स्थित कांग्रेस कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकांश का मौके पर समाधान किया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के लिए भेजा।
कार्यक्रम के दौरान पीटीएफ शाहपुर की ओर से मुख्य अतिथि को उनकी माता जी के साथ उनकी एक तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया।
उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा अजय समयाल ने मुख्य अतिथि सहित सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत करते हुए अतिरिक्त कमरे के निर्माण हेतु धनराशि उपलब्ध करवाने के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर आयुष विभाग के ओएसडी डॉ सुनीत पठानिया,एटीसी शाहपुर की प्रभारी एवं वैज्ञानिक अधिकारी डॉ सुनंदा पठानिया, अधिशासी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, बीईईओ मिनटों देवी, प्रधानाचार्य बलजीत दियोलिया, प्रधानाचार्य शमशेर भारती, बैंक मैनेजर जेआर शर्मा,रेंज ऑफिसर सुमित शर्मा पीटीएफ प्रधान दलजीत पठानिया, राकेश, तिलक, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय,पूर्व बीईईओ राजेश राणा, सरोज, अनीता,राजेंद्र मन्हास, शशी पठानिया, कमला, श्रेष्ठा,सुरेश पटाकू,अजय कुमार,स्कूल स्टाफ,बच्चों के अभिभावक, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नीट-2026 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, HRTC बसों में 3 दिन मुफ्त सफर…..एडमिट कार्ड दिखाएं, परीक्षा केंद्र तक फ्री यात्रा करें

NEET छात्रों के लिए हिमाचल सरकार का तोहफा, 20 से 22 जून तक निशुल्क बस सेवा एएम नाथ। ऊना : NEET-2026 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने बड़ी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने नई दिल्ली में की एनएचपीसी के अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट

भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने कहा, पाँगी में एनपीएचसी के डुग्गर व भरमौर में एनएचपीसी चरण दो और तीन के प्रभावितों को दिया जाए रोजगार एएम नाथ। दिल्ली : भरमौर-पांगी के विधायक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल : 3 दिन में कोरोना के 2700 से ज्यादा नए मामले

शिमला । हिमाचल में कोरोना की रफ्तार एक बार फिर बढ़ने से गत 3 दिन के भीतर प्रदेश में कोरोना के 2700 से ज्यादा नए मामले पाए गए हैं। इससे कोरोना संक्रमण दर में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्राम पंचायत नौणी में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम का शुभारम्भ : लोगों की समस्याओं का संतोषजनक समाधान करना प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता – डॉ. शांडिल

सोलन :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार जन-जन को उनके घर-द्वार के समीप बेहतर सुविधाएं प्रदान करने...
Translate »
error: Content is protected !!