रॉकी पहलवान द्वारा अपने पिता की याद को समर्पित रक्तदान शिविर का किया आयोजन

by
गढ़शंकर  : स्वर्गीय परमजीत सिंह हीर की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पुत्र मनप्रीत उर्फ रॉकी पहलवान द्वारा भाई कन्हैया जी ब्लड बैंक होशियारपुर के सहयोग से गांव मोयला वाहिदपुर के श्री गुरु रविदास महाराज जी के गुरुद्वारा साहिब में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी गिनती में नौजवानों ने पहुंचकर रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन समाजसेवी दर्शन सिंह मट्टू तथा बीबी सुभाष मट्टू ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर दर्शन सिंह मट्टू तथा बीबी सुभाष मट्टू ने रॉकी पहलवान द्वारा लगाए रक्तदान शिविर की सराहना करते हुए कहा कि यहां रक्तदान शिविर से जरूरतमंद लोगों को रक्त उपलब्ध होता है वहीं युवा पीढ़ी को इस तरह के आयोजन से नई दिशा प्रदान होती है। इस अवसर पर रक्तदान करने वाले नौजवानों का प्रबंधकों द्वारा विशेष रूप से सम्मान किया गया तथा कैंप में पहुंचे लोगों को
विभिन्न प्रकार के पौधे बांटे गए। इस अवसर पर बड़ी गिनती में इलाके के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गांव लेवल के फुटबॉल फाइनल में गढ़शंकर की टीम विजयी रही : पंजाब गुज्जर भलाई बोर्ड के चेयरमैन ब्रिगेडियर राज कुमार ने शिरकत की

शहीद भगत सिंह के भतीजे किरणजीत सिंह संधू 21 नवंबर को करेंगे शिरकत- गढ़शंकर, 20 नवंबर : शहीद-ए-आजम स.भगत सिंह फुटबॉल क्लब गढ़शंकर द्वारा मास्टर तीरथ सिंह रत्तू कनाडा और झलमन सिंह बैंस यूके...
article-image
पंजाब

सुंदर आश्रम में माता के नवरात्रों के उपलक्ष में हवन यज्ञ एवं लंगर का आयोजन : चेयरमैन खन्ना, अध्यक्ष गोपी चंद कपूर सहित अन्य सदस्यों ने यज्ञ में आहूतियां डालकर श्रद्धालुओं के अच्छे स्वास्थ्य और मंगलमयी यात्रा की कामना की

होशियारपुर 29 जुलाई :  लाला सुंदर दास कपूर चैरीटेबल सोसायटी फार डेफ एंड म्यूट द्वारा संचालित सुंदर आश्रम में माता के नवरात्री के उपलक्ष में यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व सांसद एवं...
article-image
पंजाब

फाजिल्का अस्पताल में एमर्जेन्सी मैडीकल अफसरों के सभी पद खाली होने का मामला : खन्ना ने प्रदेश सरकार को ठहराया जिम्मेदार, मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग 

होशियारपुर 25 सितम्बर : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में एमर्जेन्सी मैडीकल अफसरों के सभी पद खाली होने के मामले को प्रदेश मानवाधिकार आयोग के समक्ष...
Translate »
error: Content is protected !!