रोगी कल्याण समिति के माध्यम से हो लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध: कमलेश ठाकुर

by

आरकेएस के तहत देहरा अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं पर खर्च होंगे 57 लाख 6 हजार 740 रुपए का अनुमानित बजट पेश।
राकेश शर्मा : देहरा/तलवाड़ा । नागरिक अस्पताल देहरा में आज बृहस्पतिवार को स्थानीय विधायक कमलेश ठाकुर की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। कमलेश ठाकुर द्वारा बैठक की अध्यक्षता करते हुए रोगी कल्याण समिति से सम्बंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

साथ ही चालू वित्त वर्ष के लिए 57 लाख 6 हजार 740 रुपए का अनुमानित बजट भी पेश किया गया। विधायक ने अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए कि रोगी कल्याण समिति के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य संस्थानों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त भी यदि किसी प्रकार की कमी नागरिक अस्पताल देहरा में आती है तो उनको बताएं, वह उसके निवारण के लिए प्रतिबद्ध हैं।
कमलेश ठाकुर ने अस्पताल प्रशासन को अस्पताल में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि देहरा विधानसभा क्षेत्र में लोगों को बहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए वह हर संभव प्रयास कर रहे हैं और आने वाले समय में क्षेत्र में उत्कृष्ट स्वास्थ्य ढांचा उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को मुफ्त ईलाज और मुफ्त दवाई उपलब्ध करवाने की दिशा में गंभीर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल को सुदृढ़ कर सभी प्रकार की आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है और देहरा विधानसभा क्षेत्र में भी शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे।


42 लाभार्थियों को बांटे 9 लाख 81 हजार के चेक
इससे पूर्व कमलेश ठाकुर ने मिनी सचिवालय देहरा में मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत 42 लाभार्थियों को 9 लाख 81 हजार रुपए के सहायता चेक वितरित किए। उन्होंने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि देहरा विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास उनकी और मुख्यमंत्री की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि देहरा विधानसभा में प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे इसके लिए वे कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उनके हलके में लोगों को कोई भी समस्या आती है तो वे सीधा उनसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि देहरा में आम जनमानस से संबंधित प्रमुख समस्याएं उनके ध्यान में है और उनके निवारण के लिए चरणबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं।


इस दौरान एसडीएम देहरा शिल्पी बेक्टा, बीएमओ देहरा संजय बजाज, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सुरेश वालिया, चेयरपर्सन बीडीसी देहरा अर्चना कुमारी, प्रधान व्यापार मंडल मलकियत सिंह परमार, अध्यक्ष नगर परिषद देहरा सुनीता देवी, सीडीपीओ देहरा सुशील कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*नए पंचायत घरों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे – अनिरुद्ध सिंह *

 ग्रामीण विकास मंत्री ने कोहलू जुब्बड़ और मांजू डाबरी में नए पंचायत घरों का लोकार्पण *कसुम्पटी विधानसभा के दौरे के दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने आज मांजू डाबरी और कोहलू जुब्बड़...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत की जवाबी हमले में पाकिस्तान को भारी नुकसान, पाक के कई एयरबेस तबाह, सेना ने कहा- ‘ पाकिस्तान के हर उकसावे का दिया जा रहा जवाब’

भारत के सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के कई शहरों में जवाबी कार्रवाई की है। पाकिस्तानी सेना ने भी इसकी पुष्टि की है। पाकिस्तान का दावा है कि तमाम हमलों को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी में VIP दर्शन सिस्टम में बड़ा बदलाव, नए रेट्स हुए लागू – 300 रुपए में करें मां चिंतपूर्णी के दर्शन, पहले लगते थे 1100

रोहित जसवाल। ऊना : उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को विशेष दर्शन के लिए शुरू की गई सुगम दर्शन प्रणाली में मंदिर...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इंटर स्टेट एटीएम लूट मामले में 6 लोगों को काबू : 11 वर्ष पहले क्राइम की दुनिया में गैंग सरगना ने रखा कदम, 24 मुकदमे दर्ज

हरियाणा। हरियाणा के इंटर स्टेट एटीएम लूट मामले में जिला नूंह पुलिस ने 6 लोगों को काबू किया है। लुटेरों ने महाराष्ट्र, असम और गुजरात में 7 एटीएमों में से 1.5 करोड़ रुपए लूट...
Translate »
error: Content is protected !!