रोजाआणा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखी चिट्ठी : हिला पहलवानों का शारीरिक शोषण करने वाले बृजभूषण जैसे व्यक्ति का साथ दिया जा रहा

by

पटियाला : पटियाला जेल में बंद बलवंत सिंह रोजाआणा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है। इसमें राजोआणा ने संसद में अमित शाह के बयान की निंदा की और इसे सिख कौम व पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से व्यक्त की गई भावनाओं का अपमान बताया है।  केंद्रीय गृह मंत्री को संबोधित करते राजोआणा ने लिखा है कि आपकी सरकार संसद में महिलाओं के सम्मान की बड़ी-बड़ी बातें करती है। महिलाओं के खिलाफ होने वाले घिनौने अपराधों के लिए सख्त से सख्त कानून बनाने की बातें करती हैं। हकीकत में महिला पहलवानों का शारीरिक शोषण करने वाले बृजभूषण जैसे व्यक्ति का साथ दिया जा रहा है।

यही नहीं बिलकिस बानो के गुनाहकारों को रिहा कर दिया गया है। दुष्कर्म करने के दोषी डेरामुखी राम रहीम को हर चुनाव से पहले पैरोल पर रिहा किया जाता है। आपकी पार्टी के नेताओं की ओर से राम रहीम को सरकारी समागमों का मुख्य मेहमान बनाया जाता है। वहीं दूसरी तरफ वह सच की राह पर चले और सिखों के लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ी। पिछले 28 सालों से वह जेल में बंद हैं। उनकी फांसी की सजा माफ करने की याचिका बीते 12 सालों से लंबित है। इस पर फैसला न लिया जाना केंद्र सरकार की भेदभाव पूर्ण नीतियों को दर्शाता है। राजोआणा ने चिट्ठी में गृह मंत्री से उनकी सजा माफी की याचिका पर जल्द फैसला लेने की अपील की है। मंगलवार को जेल में राजोआणा से मिलने उनकी बहन कमलदीप कौर पहुंची थीं। बता दें कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या मामले में बलवंत सिंह राजोआणा को फांसी की सजा हो चुकी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दोस्त की हत्या का बदला लेने आया था, मौके पर पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक सदस्य को पकड़ा, हथियार बरामद

पटियाला : कोतवाली पटियाला इलाके में पुलिस टीम ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। न्यू मालवा कॉलोनी पटियाला के रहने वाले रोहित उर्फ चीकू नामक गैंगस्टर को इंस्पेक्टर हरजिंदर...
article-image
पंजाब , समाचार

मोहल्ला क्लिनिक के नाम पर पंचायत समिति भवनों पर नहीं होगा कब्जा : MLA डॉ. राज कुमार

माहिलपुर  :  चब्बेवाल हलके के कांग्रेसी विधायक डॉ. राज कुमार ने गढ़शंकर के विधायक और पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी द्वारा पंचायत समिति की बिल्डिंग में बनाए जा रहे मोहल्ला...
article-image
पंजाब

बीत ईलाके में बिजली के अघोषित लंबे लंबे कट लगने बंद नहीं हुए तो लोगो को साथ पावरकाम के खिलाफ होगा धरना प्रर्दशन: बोपराय

बीनेवाल- बीत ईलाके में बिजली के अघोषित लंबे लंबे कट लगने बंद नहीं हुए तो लोगो को साथ पावरकाम के खिलाफ होगा धरना प्रर्दशन: बोपराय गढ़शंकर। बीत ईलाके में रोजाना दस बारह घंटे लगने...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व पुलिस अधिकारी को उम्रकैद : दामाद को लापता करने के जुर्म में

मोहाली  :  मोहाली शहर के फेज 11 से लापता हुए गुरदीप सिंह के मामले में मोहाली के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलजिंदर सिंह सरां की अदालत ने सरकार और बचाव पक्ष की दलीलें...
Translate »
error: Content is protected !!