रोजाना होशियारपुर से रात 10:25 बजे चलकर अगले दिन सुबह 10:50 बजे पहुंचेगी आगरा कैंट : होशियारपुर-दिल्ली एक्सप्रेस रेलगाड़ी के आगरा कैंट तक यात्रा विस्तार को केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

by

होशियारपुर, 27 अगस्त: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने 26 अगस्त को रात 10: 25 बजे रेलगाड़ी नंबर 14012 होशियारपुर-दिल्ली एक्सप्रेस के आगरा कैंट तक यात्रा विस्तार को होशियारपुर रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला, पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना, कमल चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, डी.आर.एम फिरोजपुर मंडल संजय साहू, ए.डी.आर.एम यशवीर सिंह गुलेरिया, सीनियर डी.सी.एम शुभम कुमार व डिविजन इंजीनियर सलवान भी मौजूद थे।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने बताया कि जिला वासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए रेलवे ने रेलगाड़ी नंबर 14012/14011 होशियारपुर-दिल्ली-होशियारपुर एक्सप्रेस को यात्रा विस्तार देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि 26 अगस्त से यह गाड़ी होशियारपुर से यात्रा शुरु कर आगरा कैंट पर समाप्त करेगी। उन्होंने बताया कि यह रेलगाड़ी होशियारपुर से रात्री 22:25 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 10:50 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। वापसी दिशा में यह गाड़ी नंबर 14011 सांय 19:10 बजे आगरा कैंट से यात्रा प्रारंभ करेगी और अगले दिन सुबह 09:20 बजे होशियारपुर पहुंचेगी।
केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने बताया कि यह रेलगाड़ी मार्ग में खुर्दपुर, जालंधर कैंट, जालंधर सिटी, फगवाड़ा, लुधियाना, साहनेवाल, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, करनाल, पानीपत, दिल्ली, नई दिल्ली, पलवल, कोशी कलां, मथुरा स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि इस ट्रेन के मथुरा में ठहराव के चलते वृंदावन जाने वाले होशियारपुर जिले के श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है और इस मांग को लेकर होशियारपुर के सभी नेताओं ने पिछले कई वर्षों से काफी मेहनत की है, जिसका परिणाम आज हमारे सामने हैं। ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने से पहले केंद्रीय राज्य मंत्री ने रेलवे स्टेशन में आयोजित धार्मिक समागम में भी शिरकत की। इस मौके पर संत-महापुरुषों के अलावा निपुण शर्मा, मीनू सेठी, शिव सूद, डा. रमन घई, सुरेश भाटिया, विजय पठानिया, विजय अग्रवाल, उमेश जैन, आनंद अग्रवाल, भारत भूषण वर्मा, जितेंद्र सिंह सैनी, विनोद परमार, मोहन लाल पहलवान, अश्वनी गैंद, कमलजीत सेतिया, यशपाल शर्मा, अशोक कुमार शोकी, संजू अरोड़ा, सुखबीर सिंह, महिंदरपाल सैनी, कमल वर्मा, राकेश सूद, सुषमा सेतिया, कुलवंत कौर, अर्चना जैन, दिलबाग राय, पंडित ओंकार नाथ, रिक्की कटारिया के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

एक अरब 55 करोड़ की 31 किलो हेरोइन संग दो तस्कर काबू : पाक तस्करों से हेरोइन की डिलीवरी लेकर बीएसएफ की गोलियों से बच कर निकल गए थे

बीएसएफ व पुलिस ने शनिवार संयुक्त आपरेशन दौरान सेना के एक जवान समेत दो तस्करों को एक अरब 55 करोड़ की 31 किलो हेरोइन संग काबू किया है। दोनों तस्कर गुरुवार रात पाक तस्करों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लंदन में भारतीय मूल के व्यक्ति को 26 अप्रैल को होगी सजा : भारतीय मूल के 24 वर्षीय एक व्यक्ति ने लंदन में अपनी 19 वर्षीय पत्नी महक शर्मा(गुरदासपुर )की चाकू मारकर हत्या करने का कर लिया अपराध कबूल

लंदन, 11 फरवरी : पिछले साल अक्टूबर में भारतीय मूल के 24 वर्षीय एक व्यक्ति ने लंदन में अपनी 19 वर्षीय पत्नी की चाकू मारकर हत्या करने का अपराध कबूल कर लिया है। क्रॉयडन...
article-image
पंजाब

5 चोरी के मोटरसाइकिलों सहित 2 गिरफ्तार

गढ़शंकर, 26 सितम्बर: जिला पुलिस प्रमुख सरताज सिंह चाहल के निर्देशानुसार व सरबजीत सिंह बाहिया एस.पी. (इंवैसटीगेशन) तथा डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख के नेतृत्व में असामाजिक तत्वों खिलाफ आरंभ की मुहिम तहत एसएचओ...
article-image
पंजाब

Yellow paw on house of

Local residents laud Punjab government’s action against drug peddling Hoshiarpur/June 25/Daljeet Ajnoha : Under the ‘Yuddh Nashiyan Viruddh’ campaign launched by the Punjab government to eradicate drug peddling and remove illegal encroachments done by...
Translate »
error: Content is protected !!