रोटरी क्लब द्वारा आयोजित जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता संपन्न : खेलों से होता है सर्वांगीण विकास – DC अनुपम कश्यप

by
एएम नाथ।  शिमला 21 जुलाई :- रोटरी टाउन हॉल में रविवार को रोटरी क्लब की ओर से दो दिवसीय जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। समापन समारोह में उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता, उप विजेता और प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि शतरंज एक दिमागी खेल है। अगर हम अपने दिमाग का सही इस्तेमाल करेंगे तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने प्रतियोगता में हिस्सा लेने वाले हर प्रतिभागी के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि किताबों और खेलों से दोस्ती बच्चों का सर्वांगीण विकास करती है। खेलों से अपने क्षेत्र देश का नाम रोशन किया जा सकता है। उन्होंने कहा इस प्रतियोगिता में बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों ने हिस्सा लिया। उन्होंने क्लब को प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर बधाई दी। उन्होंने क्लब के सदस्यों से आग्रह कि भविष्य में होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट को भी मंच उपलब्ध करवाने के प्रयास करें।
उन्होंने कहा क्लब जिस तरह बायो डिग्रेडेबल वस्तुओं का इस्तेमाल करने पर जोर दे रहा है, वह प्रशंसनीय है। जिला प्रशासन ने मंदिरों में हरी पत्तल का इस्तेमाल की प्रथा आरंभ कर दी है। उन्होंने लोगों से अपील कि अपनी संस्कृति को पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाएं और विलुप्त हो रही चीजों को पुनर्जीवित करें।
रोटरी क्लब शिमला के अध्यक्ष सौरभ राज सूद ने कहा कि रोटरी क्लब की इस पहल का उद्देश्य रणनीतिक सोच, मानसिक अनुशासन और खेल कौशल की भावना को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही शिमला जिला के सभी उम्र और कौशल स्तरों के शतरंज प्रेमियों को एक साथ लाना है। समारोह में मुख्यातिथि को टोपी, एक पौधा और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इसके अलावा अन्य अतिथियों को भी सम्मानित किया गया।
इस मौके पर युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के अतिरिक्त निदेशक हितेश आजाद, राज्य शतरंज एसोसिएशन के महासचिव संजीव ठाकुर और रोटरी क्लब शिमला के अध्यक्ष सौरभ राज सूद, सचिव अर्जुन गोयल, रोटरी क्लब शिमला के सबसे से वरिष्ठ रोटेरियन एडवोकेट कपिल में देव सूद सहित खिलाड़ी और कल्ब के सदस्य मौजूद रहे।
*जिला शतरंज एसोसिएशन का विशेष सहयोग*
जिला शतरंज एसोसिएशन के सहयोग से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।शतरंज के ओपन टूर्नामेंट में 6 वर्ष से 81 वर्ष आयु के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें जिला शतरंज एसोसिएशन की ओर से निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।
*जिले भर के खिलाड़ी पहुंचे*
इसमें जिला भर से कई प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमें रोहडू, कोटखाई, ठियोग, घणाहट्टी, शिमला, शोघी, मशोबरा के 62 – खिलाड़ियों ने भाग लिया।
*विजेता उप विजेता को किया गया सम्मानित*
इस अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यातिथि ने विजेताओं को नकद पुरस्कार, स्मृति चिह्न और पदक से सम्मानित किया।
ओपन कैटेगिरी में पहला स्थान संजीव ठाकुर, दूसरा विक्की ठाकुर, तीसरा जगदीश, चौथा आर्व भेकटा और पांचवा पंकज भंडारी ने प्राप्त किया।
अंडर 13 पहला स्थान मल्हार वेक्टा, दूसरा समर्थ गुप्ता और तीसरा स्थान सूरजकांत कुमार ने हासिल किया। अंडर 17 में विहान भैकटा ने पहला, मैदेव ने दूसरा ओर उज्जवल ने तीसरा स्थान और महिला श्रेणी में पहला स्थान योगिता, दूसरा सदृष्टि और तीसरा ईरा गुप्ता तथा वेटरन कैटेगिरी में तुलसी राम शर्मा ने पहला, दूसरा एम एस कंवर, और तीसरा स्थान गुलेरिया ने हासिल किया। इसके साथ ही गर्ल्स कैटिगिरी में सबसे छोटी 6 वर्षीय प्रतिभागी लावण्या सूद और बॉयस कैटिगिरी में आठ वर्षीय प्रीतम और अभ्युदय सिंह ठाकुर को भी सम्मानित किया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों के लिए विशेष लोक अदालत 21 से 23 अगस्त तक : आर. मियूल शर्मा पक्षकार व्यक्तिगत या वर्चुअल माध्यम से हो सकते हैं शामिल

एएम नाथ। धर्मशाला, 6 मई : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कांगड़ा के सचिव आर. मियूल शर्मा ने आज यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय परिसर में 21,...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विशाल चौहान गिरफ्तार : 1 करोड़ रिश्वत मामले में,

चंडीगढ़, 8 जुलाई पंजाब में विजिलेंस ब्यूरो ने एक करोड़ रिश्वत मांगने वाले इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के अधिकारी विशाल चौहान को गिरफ्तार कर लिया। इस रिश्वत मामले का भंडाभोड़ शिकायतकर्ता द्वारा सीएम हेल्पलाइन के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

छात्र हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं : नालागढ़ में अभाविप का एसडीएम कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन

नालागढ़ छात्र व कन्या विद्यालयों के प्रस्तावित विलय का जताया विरोध बीबीएन, (तारा) 28 फरवरी.:  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संगठनात्मक ज़िला नालागढ़ के कार्यकर्ताओं कीओर से शनिवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर छात्रों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रेणुका जी को 28.22 करोड़ की सौगात, PMGSY-4 के तहत पांच सड़कों का सीएम सुक्खू ने वर्चुअल माध्यम से किया शिलान्यास

एएम नाथ।  सिरमौर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY-4) के पहले बैच के तहत 28.22 करोड़ रुपये की लागत वाली पांच...
Translate »
error: Content is protected !!