रोटरी क्लब होशियारपुर सैंट्रल की ओर से जरूरत मंद व्यक्ति को व्हील चेयर भेंट की गई

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : रोटरी क्लब होशियारपुर सैंट्रल के प्रैस सचिव नरेश कुमार साबा ने एक प्रैस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि क्लब द्वारा रेलवे रोड, नज़दीक गोकल फार्मेसी, होशियारपुर में क्लब के प्रधान विजय कुमार की प्रधानगी में एक समारोह का आयोजन किया गया जिस में क्लब के जिला सचिव रोटेरियन जसविंदर सिंह मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए। सहायक गवर्नर रोटेरियन भुपिंदर कुमार तथा पास्ट सहायक गवर्नर राजन सैनी विशेष तौर पर शामिल हुए। इस समारोह में एक जरुरतमंद व्यक्ति को व्हील चेयर भेंट की गई। क्लब के प्रधान विजय कुमार ने भविष्य में क्लब द्वारा लाये जा रहे समाज भलाई के कार्यां की रुप रेखा के बारे में बताया। मुख्य मेहमान हर्षविंदर सिंह ने क्लब के प्रधान विजय कुमार के नेतृत्व में किए जा रहे समाज भलाई के कार्यों की सरहाना की।

इस अवसर पर भुपिंदर कुमार क्लब के सचिव अमनदीप सिंह, बलराज शर्मा, विश्व वन्धु, पास्ट प्रेजिडेंट जरनैल सिंह धीर स्टेट अवार्डी, नरेश कुमार हांडा ने भी अपने विचार पेश किए। इस अवसर पर नरेश कुमार साबा, कुलदीप सिंह पत्ती, विजय कुमार पुरानी बस्सी, विश्व बन्धु, जरनैल सिंह धीर के अलावा मुहल्ला निवासी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बेटी से यौन उत्पीड़न का आरोपी पिता दोषी करार : 25 साल का कठोर कारावास- 1 लाख रुपये जुर्माना

विशेष न्यायाधीश हमीरपुर की अदालत ने बेटी से यौन उत्पीड़न के आरोपी पिता को दोषी करार दिया है। अदालत ने 25 साल के कठोर कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दीवाली से पहले केंद्र सरकार ने 6 फसलों पर बढ़ाया MSP

चंडीगढ़ : केंद्र सरकार ने रबी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाने का फैसला किया है. सरकार ने इस उद्देश्य के लिए 84,263 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं. इसके अलावा, दालों की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला की गंगा में डूबने से मौत…..वीडियो में देखें कैसे : मां-मां कहती रह गई बच्ची

चंडीगढ़  सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज़ पाने की होड़ में लोग अपनी जान को खतरे में डाल रहे हैं. उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में एक ऐसी ही दुखद घटना सामने आई, जहां एक...
Translate »
error: Content is protected !!