रोड शो में कांग्रेस-आप नेता आमने सामने : आखिरी दिन प्रत्याशियों ने लुधियाना पच्छिम में दिखाई ताकत

by

लुधियाना । लुधियाना पश्चिमी उपचुनाव को लेकर मंगलवार की शाम चुनाव प्रचार थम गया। चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में सभी पार्टियों के नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी। कांग्रेस के प्रत्याशी भारत भूषण आशु और आप के प्रत्याशी संजीव अरोड़ा की तरफ से अलग अलग रूट्स पर रोड शो निकाला गया।

रोड शो के जरिये दोनों प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। कांग्रेस के रोड शो की अगवाई पूर्व सीएम और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने की तो आप की तरफ से दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री व पंजाब आप के प्रभारी मनीष सिसौदिया और पंजाब आप प्रधान कैबीनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने की।

अलग-अलग जगहों से निकले रोड शो के दौरान दोनों पार्टियों के प्रत्याशी घुमारमंडी इलाके में आमने-सामने हो गए। दोनों प्रत्याशियों के समर्थक भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर हूटिंग की। आशु के समर्थक आशु आशु के नारे लगाने लगे तो वहीं आप के समर्थकों ने संजीव अरोड़ा के हक में नारेबाजी की। दोनों पार्टियों के प्रमुख नेता भी आमने-सामने हुए, लेकिन दोनों तरफ से नेताओं ने हाथ जोड़े और आगे की तरफ निकल गए।

इस दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने कहा कि माहौल पूरी तरह से कांग्रेस पार्टी के पक्ष में है। आम आदमी पार्टी की रैली में लोगों का मुंह लटक गया है। यह संकेत है कि आम आदमी पार्टी ने हार मान ली है।

वहीं, भाजपा प्रत्याशी जीवन गुप्ता की तरफ से जवाहर नगर कैंप इलाके में रोड शो निकाला गया था। जहां भाजपा की पूरी लोकल लीडरशिप मौजूद थी। वहीं अकाली दल के प्रत्याशी परोपकार सिंह घुम्मण भी लगातार वर्करों से मिल अपने हक में वोट मांगे।

कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण आशु की तरफ से पहले ही रोड शो की योजना थी। रोड शो फिरोजपुर रोड स्थित उनके दफ्तर से शुरू होकर आरती चौक और घुमारमंडी मेन बाजार से होते हुए घुमारमंडी चौक पर खत्म हो गया। आप की तरफ से भी रोड शो निकाला गया जो कि कॉलेज रोड, घुमारमंडी से होते हुए वेल्कम पैलेस मुख्य चुनाव दफ्तर तक जाना था। इस दौरान दोनों पार्टियों के समर्थक घुमारमंडी में आमने-सामने हो गए। दोनों के समर्थकों ने अपने पार्टी प्रत्याशी के हक में नारेबाजी की। एक तरफ मनीष सिसौदिया गाड़ी पर चढ़े हुए थे तो दूसरी तरफ पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी हाथ में पार्टी का झंडा थामे गाड़ी पर सवार थे। जब दोनों पार्टियों के नेताओं का सामना हुआ तो वहां दोनों तरफ से हाथ जोड़ कर अभिवादन किया गया और आगे बढ़ गए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चुनाव की घोषणा के 24 घंटे के भीतर सरकारी प्रापर्टियों से व 48 घंटे के भीतर पब्लिक प्रापर्टियों से राजनीतिक दलों के होर्डिंग, वाल राइटिंग, पोस्टर, कट आउट, बैनर, झंडे हटाना यकीनी बनाए अधिकारी: संदीप सिंह

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर जिले में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू करवाने संबंधी जिले के अधिकारियों को दिए निर्देश होशियारपुर, 30 दिसंबर: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) संदीप सिंह ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दूल्हे को युवक ने पीठ पर उठाकर पार कराया उफनता नाला : पुल नहीं होने पर उठे सवाल

एएम नाथ । चंबा :  हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर इलाके का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक अपनी जान की परवाह...
article-image
पंजाब

आप सरकार द्वारा जमीनें बेचने के फ़ैसले पर कांग्रेस का कड़ा हमला: पवन दीवान ने कहा – पंजाब के लोगों के साथ धोखा किया जा रहा 

लुधियाना की ज़मीन लूटने की कोशिश कामयाब नहीं होने देंगे: दीवान लुधियाना, 17 अक्टूबर: ज़िला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन दीवान ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार द्वारा...
Translate »
error: Content is protected !!