अवैध खनन माफिया पर सरकार का शुक्रवार को डंडा : राकेश चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार

by

रोपड़ : पंजाब के शहर रोपड़ में अवैध खनन माफिया पर सरकार का शुक्रवार को आखिर डंडा चला दिया है। गत कई वर्षों से अवैध माइनिंग में लिप्त रहे राकेश चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप ही के राकेश चौधरी पिछले कई वर्षों से राजनीतिक आकाओं की शह पर रेत खनन का गोरखधंधा करता आ रहा है।
माइनिंग विभाग को पुख्ता सूचना थी कि आरोपी अवैध माइनिंग करवा रहा है। विभाग ने बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ रेड की तो आरोपी को दबोच लिया गया। बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में रेत के कुछ टिप्पर भी पकड़े गए है। सूत्रों के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी कांग्रेस समय में पूर्व मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी का खास रहा है।
राजनेताओं के साथ अच्छी पकड़ होने के कारण आरोपी को कोई भी अधिकारी हाथ नहीं डालता था। पंजाब में अब सरकार बदलते ही कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस ने रेड शुरू कर दी है। मंत्री हरजोत सिंह बैंस पहले भी कह चुके है कि लोगों को रेत सस्ती दी जाएगी। इसके लिए पहले रेत की अवैध माइनिंग रोकनी पड़ेगी। बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ शुरू हो चुकी है कि वह इतने वर्ष किसकी आशीर्वाद से रेत खनन का कारोबार कर रहे है।
लुधियाना के सतलुज दरिया पर भी दबिश की तैयारी
सूत्रों के मुताबिक लुधियाना के सतलुज दरिया व आस-पास के गांवों में भी अवैध माइनिंग धड़ल्ले से हो रही है। सरकार इस पर सख्त एक्शन लेने के मूड में है। पिछले दिन लुधियाना केन्द्रीय जेल पहुंचे मंत्री हरजोत बैंस भी यह बात कह चुके हैं कि अवैध माइनिंग में कई पत्रकारों की भी सेटिंग है।
लुधियाना में यदि कही पुलिस अवैध खनन का कोई टिप्पर पकड़ भी ले तो, लेकिन अवैध माइनिंग के ठेकेदारों के टिप्पर छुड़वाने के लिए वह मौके पर पहुंच जाते है। अभी हाल ही में सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू ने जगराओं में भी अवैध माइनिंग का पर्दाफाश किया था। इस मामले में अब लुधियाना में भी मंत्री हरजोत बैंस बड़ी कार्रवाई कर सकते है। यदि यह कार्रवाई होती है तो कई बड़े नाम उजागर होंगे।
मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले ही कह चुके खड्‌डों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे:
रेत माफिया पर नकेल डालने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सरकार बनते ही कह चुके हैं कि खड्‌डों पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। ड्रोन की मदद से खड्‌डों पर निगरानी रखी जाएगी, ताकि पता रहे कि अवैध माइनिंग कहां चल रही है। पर्यावरण को बचाने के लिए सभी रेत खनन साइटों की ड्रोन मैपिंग करवाई जाएगी, जिसके जरिए साल में 4 बार पता चलेगा कि साइट से कितनी रेत निकाली गई है, ताकि तय मात्रा से ज्यादा रेत न निकाली जा सके। अगर कहीं से ज्यादा निकाली जा चुकी है तो फिर कोई दूसरी साइट ढूंढी जाएंगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आपातकाल पर निंदा प्रस्ताव स्वागत योग्य, लोक सभा अध्यक्ष महोदय को बधाई : जयराम ठाकुर

अपनी सत्ता बचाने के लिए पूरे देश को जेल बना देना लोकतंत्र का काला अध्याय एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला द्वारा...
article-image
पंजाब

2 ट्रैक्टरों की जबर्दस्त टक्कर में एक व्यक्ति की मौत एक गंभीर घायल

गढ़शंकर : मुख्य मार्ग चंडीगढ-होशियारपुर पर गांव बढ्ढोआण सरदूलापुर के पास दो ट्रैक्टरों की जबर्दस्त टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मुताबिक...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सरकार के रवैया से आहत ‘संतों’ ने संभाला मोर्चा गढ़शंकर-श्री आनंदपुर साहिब सड़क को बनाने का : संगत के सहयोग से बनाई जायगी 40 किलोमीटर सड़क, देश की सबसे सुंदर व मजबूत सड़क होगी – संत बाबा सुच्चा सिंह, संत बाबा सतनाम सिंह क़िला आनंदगढ़ साहिब

61 किस्म की लुप्त हो रही बृक्षों की प्रजातियों को लगाया जायेगा श्री आनंदपुर साहिब/ गढ़शंकर। खालसा पंथ के तख़्त श्री केशगढ़ साहिब (श्री आनंदपुर साहिब), श्री गुरु रविदास जी के चरण छो गंगा-खुरालगड़,...
article-image
पंजाब

श्रावण मास में श्रद्धालुओं ने गगन जी का टीला मंदिर में की पूजा-अर्चना, भोलेनाथ से की विश्व शांति की प्रार्थना

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्रावण मास की आध्यात्मिक ऊर्जाओं से सराबोर वातावरण में एमआरसी ग्रुप दसूहा और विजय मॉल दसूहा के नेतृत्व में श्रद्धालुओं का एक विशेष दल प्राचीन गगन जी का टीला मंदिर पहुंचा।...
Translate »
error: Content is protected !!