रोष पत्र सौंपा डिप्टी स्पीकर रौड़ी को : पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष कमेटी ने पुरानी पेंशन लागू को लागू ना करने को लेकर

by

गढ़शंकर, 18 सितम्बर: पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष कमेटी पंजाब राज्य कमेटी के फैसले अनुसार हलका गढ़शंकर के विधायक एवं डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी को गढ़शंकर, माहिलपुर और कोट फतुही इकाइयों द्वारा ब्लॉक कन्वीनर सतपाल मिन्हास और परमजीत कातिब के नेतृत्व में रोष पत्र सौंपा गया। पत्र में मांग की गई कि सरकार द्वारा किए चुनावी वादे अनुसार पुरानी पेंशन लागू करने का एसओपी शीघ्र जारी कर पंजाब के एनपीएस के तहत आने वाले दो लाख कर्मचारियों और उनके परिवारों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। कमेटी नेता नितिन सुमन और अश्वनी कुमार राणा ने कहा कि पंजाब सरकार ने पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति के साथ 6 अप्रैल को पंजाब भवन में हुई बैठक में दो माह के अंदर एस. ओ. पी. जारी करने का वादा किया था लेकिन अब तक पांच माह बीत जाने के बाद भी उन्होंने अपना वादा पूरा नहीं किया है। पंजाब के पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में बनी नई सरकार ने सत्ता में आते ही पुरानी पेंशन लागू कर दी है। इसके साथ ही राजस्थान सरकार ने भी 2004 के बाद भर्ती हुए सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन लागू कर जी.पी.एफ. के खाते खोल दिए हैं। समिति ने पुरजोर मांग की है कि पंजाब सरकार पड़ोसी राज्यों से मार्गदर्शन लेकर जल्द ही पंजाब में भी पुरानी पेंशन लागू करने की अपनी घोषणा को अमलीजामा पहनाकर कर्मचारियों से किया अपना वादा पूरा करे। इस समय परमिंदर पक्खोवाल और नितिन सुमन ने कहा कि अगर सरकार ने कमेटी की इस जायज मांग को पूरा नहीं किया तो कर्मचारी अपना संघर्ष तेज करेंगे। उन्होंने कहा कि 8 अक्टूबर को वित्त मंत्री के चुनाव क्षेत्र दिड़बा में कमेटी की ओर से होने वाली रैली में पंजाब के हजारों कर्मचारी हिस्सा लेंगे। इस मौके पर अमरजीत सिंह, मनोज कुमार, दिलबाग सिंह, हरजिंदर कुमार, सुभाष चंद्र, विजय, अशोक कुमार, बलकार सिंह, दलविंदर सिंह, गुरबचन सिंह, सुरिंदर कुमार के अलावा जीटीयू नेता नरेश कुमार व शाम सुंदर के अलावा अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खेल युवाओं में नई ऊर्जा भरने सहित उन्हें नशे से दूर करने में अहम भूमिका निभाते हैं: सांसद मनीष तिवारी

फुटबॉल ग्राउंड में फ्लड लाइट्स लगाने हेतु दी 5 लाख रुपए की ग्रांट कुराली, 8 अक्तूबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी कहा है कि खेल न सिर्फ युवाओं...
article-image
पंजाब

एडवोकेट बलविंदर सिंह ने एडवोकेट परमजीत कौर ने श्री खुरालगढ़ साहिब में सादे ढंग से आनंद कारज रचाया

गढ़शंकर : श्री गुरू रविदास जी की चरण स्पर्श धरती तप स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में एक वकील जोड़े ने सादे ढंग से आनंद कारज रचाया। गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य व बार एसोसीएशन...
article-image
पंजाब

अमरूद घोटाले के मामले में पंजाब के एक्साइज कमिश्नर के घर पर ईडी की छापेमारी : ईडी ने की एक्साइज कमिश्नर के घर सहित पंजाब और चंडीगढ़ समेत कुल 22 जगह पर रेड

चंडीगढ़ : ईडी द्वारा बुधवार को पंजाब के कई क्षेत्रों में छापेमारी की गई है। जानकारी के मुताबिक ईडी द्वारा ये छापेमारी अमरूद बाग घोटाला मामले में की गई है।इस मामले में विजिलेंस विभाग...
Translate »
error: Content is protected !!