रोष रैली : मुलाजिमों की मांगों के संबंध में अनाज मंडी गढ़शंकर में रोष रैली

by

गढ़शंकर।
भारत के सभी राज्यों के सरकारी मुलाजिमों के प्रतिनिधि संगठन आल इंडिया स्टेट गवर्नमैंट इंप्लाइज फेडरेशन द्वारा मुलाजिमों की ज्वलंत मांगों के संबंध में देश भर में 27 व 28 मई को मनाए जा रहे ‘मांग दिवस’ के संबंध में पंजाब सबोर्डिनेट सर्विसिस फेडरेशन इकाई गढ़शंकर द्वारा शाम सुंदर कपूर की अगुवाई में अनाज मंडी गढ़शंकर में रैली की गई एवं मांगों के संबंध में शहर में रोष मार्च निकाला गया। जिसमें जिलाध्यक्ष रामजी दास चौहान, प्रांतीय नेता मक्खन सिंह वाहिदपुरी तथा जंगलात वर्कर यूनियन के अध्यक्ष अमरीक सिंह विशेष तौर पर शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र तथा सभी राज्यों में सरकारी विभागों के निजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। जिस कारण लाखों की संख्या में लोग बेरोजगार हो रहे हैं। सरकारी विभागों में ठेका भर्ती द्वारा मुलाजिमों का शोषण किया जा रहा है। अस्थाई मुलाजिम बहुत कम वेतन पर काम करने के लिए मजबूर हैं। 2004 के बाद से भर्ती केंद्र व राज्य सरकार के मुलाजिमों को नई पैंशन स्कीम के अंतर्गत शामिल किया जाए, जिसमें कर्मचारियों का पीएफ शेयर बाजार में लगाया जाता है तथा कर्मचारियों को रिटायरमैंट दौरान बहुत कम वेतन मिलता है। जिसे देखते हुए पुरानी पैंशन स्कीम की बहाली की जाए, सभी रिक्त पदों को पहल के आधार पर भरा जाए। उन्होंने कहा कि मुनाफे में चल रहे सरकारी अदारों का निजीकरण बंद किया जाए। उन्होंने मांग की कि लोगों को महंगाई से निजात दिलाने के लिए पब्लिक फंड सिस्टम सुचारू ढंग से चलाया जाए। उन्होंने कहा कि उपरोक्त मांगों के समाधान हेतु सरकार की तरफ से ध्यान न दिया गया तो वह संघर्ष को और तेज करेंगे।
इस मौके पर मुलाजिम नेता चौधरी जीत सिंह, नरेश भम्मिया, सतपाल मिन्हास, परमिन्द्र पखोवाल, बलवंत राम, सुच्चा सिंह, सुरजीत सिंह काला, रमन कुमार, पवन कुमार, केशव दत्त, बलवीर सिंह बैंस, गुरनाम सिंह, बलविन्द्र सिंह, सरूप चंद, सोहन सिंह टोनी एवं शशिकांत विशेष रुप से मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बीत भलाई कमेटी गांवों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों व डिप्टी स्पीकर को सौंपेगी मांगपत्र

गढ़शंकर, 1 अक्तूबर: बीत भलाई कमेटी (इलाका बीत) गढ़शंकर की विशेष बैठक गांव अचलपुर में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष बलवीर सिंह बैंस ने की। प्रेस सचिव रामजी दास चौहान ने बताया...
article-image
पंजाब

एनडीपीएस के मामले में अदालत दुारा भगौड़ा घोषित व्यक्ति गढ़शंकर पुलिस ने कियाग्रिफतार

गढ़शंकर : एसएसपी सुरिंद्र लाबां दुारा शराब भगौड़ों को पकडऩे के खिलाफ शुरू की गई मुहिंम तहत डीएसपी सतीश कुमार की अगुआई में एसएचओ बलजिंदर सिंह की देखरेख में एसआई राकेश कुमार ने पुलिस...
article-image
पंजाब , समाचार

डॉ. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमायों  को नुक्सान पहुँचाने से खफा बसपा कार्यकर्तायों ने प्रदेश अध्यक्ष करीमपुरी की अगुआई में गढ़शंकर में किया जोरदार प्रदर्शन

पुलिस द्वारा इनपुट मिलने के बावजूद गांव नूरपुर जट्टां में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा की सुरक्षा के लिए ने इंतजाम नहीं करने के कारण ही शरारती तत्व डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान कर...
Translate »
error: Content is protected !!