रोहड़ू में एचआरटीसी के अनुबंध कर्मी से 4.50 ग्राम चिट्टा बरामद

by

सप्लाई नेटवर्क को लेकर पूछताछ जारी, धारा 21 के तहत मामला दर्ज

एएम नाथ। शिमला :  रोहड़ू पुलिस ने अणु क्षेत्र में गश्त के दौरान एक व्यक्ति से 4.50 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस के अनुसार आरोपी एचआरटीसी में अनुबंध आधार पर कार्यरत है। 35 वर्षीय आरोपी भुवनेश्वर के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब बरामद चिट्टे के स्रोत और संभावित सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रोहड़ू पुलिस ने अणु क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति से 4.50 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) में अनुबंध आधार पर कार्यरत ह
पुलिस के अनुसार कार्रवाई 22 अगस्त को की गई। रोहड़ू पुलिस थाना की टीम एचपीपीडब्ल्यूडी स्टोर, अणु के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर रोका और नियमानुसार उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान व्यक्ति की पैंट की जेब से 4.50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मादक पदार्थ को कब्जे में ले लिया और सील कर दिया।
पुलिस ने आरोपी की पहचान 35 वर्षीय भुवनेश्वर निवासी रोहड़ू तहसील के रूप में की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अफ़रातफ़री में है सरकार एक ही दिन में दो-दो बार की जा रही है कैबिनेट : जयराम ठाकुर

युवाओं के बजाय अपने चहेतों को नौकरी देकर किया जा रहा है एडजस्ट,   बौखलाहट में रेवड़ियों की तरह बाँटे जा रहे हैं कैबिनेट रैंक जल्दबाज़ी में नोटोफ़िकेशन कुछ और ग़ज़ट में कुछ दिया जा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुरेंद्र के खून से भद्रकाली का तिलक : धामी में 12 मिनट पहाड़ियों के दोनों ओर से पत्थरों की बरसात : सुरेंद्र सिंह को पत्थर लगते ही खेल को बंद

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल को देवभूमि के नाम से भी जाना जाता है। देवभूमि में पौराणिक मान्यताएं, देव आस्था की बातें हर किसी को हैरान कर देती हैं। प्रदेश की राजधानी शिमला से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश कांग्रेस के ओबीसी विभाग के चेयरमैन विक्रम चौधरी ने इस्तीफा दे दिया

शिमला  :  हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के ओबीसी विभाग के चेयरमैन विक्रम चौधरी ने इस्तीफा दे दिया है। विक्रम चौधरी ने कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश सरकार पर ओबीसी समाज के हितों को दरकिनार करने का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुरक्षित निर्माण आपदा जोखिम न्यूनीकरण का सबसे प्रभावी और स्थायी उपाय : DC जतिन लाल

ऊना में जिला स्तरीय सुरक्षित निर्माण मॉडल प्रतियोगिता आयोजित रोहित जसवाल।  ऊना, 4 अक्तूबर. उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि सुरक्षित निर्माण आपदा जोखिम न्यूनीकरण का सबसे प्रभावी और स्थायी उपाय है। यदि भवन...
Translate »
error: Content is protected !!